हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से Ayodhya के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें डिटेल

Ayodhya

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अयोध्या में निर्मित Ram Mandir में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद देश के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन के लिए पंहुच रहे हैं। इसी बीच अब अन्य राज्यों द्वारा Ayodhya के लिए ज्यादा से ज्यादा परिवहन सेवा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। आपको बता दें हरियाण और हिमाचल प्रदेश को अयोध्या धाम से जोड़ने की कवायद शुरू की जा चुकी है। जानकारी के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा संचालन हेतु संबंधित राज्यों के बीच करार होना चाहिए।

जैसे ही उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के बीच सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, उसके बाद बहुत जल्द बसें चलना शुरू हो जाएंगी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रभु राम के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और इसी बीच कई प्रांतों के परिवहन निगम Ayodhya धाम के लिए बस चलाकर अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयास में हैं। आपको बता दें हरियाणा और Himachal Pradesh परिवहन निगम के अफसर अयोध्या धाम के लिए बस चलाने के प्रयास में लगे हुए हैं।

बसों के संचालन पर सहमति और समय निर्धारण को लेकर हुई चर्चा

जानकारी के लिए बता दें हरियाणा रोडवेज के परिवहन अधिकारियों ने हाल ही में अयोध्या का दौरा कर वहां के अफसरों से बातचीत की। इसी बीच HRTC के क्षेत्रीय प्रबंधक ने फोन पर बसों के संचालन पर सहमति और समय निर्धारण की चर्चा की। आपको बता दें बसों के अंतरराज्यीय संचालन हेतु दोनों राज्यों द्वारा यूपी परिवहन निगम से आवश्यक कानूनी औपचारिकतायें पूरी करने के लिए पत्राचार शुरू हो चुका है।

एआरएम आदित्य प्रकाश जो कि Ayodhya डिपो से हैं उन्होंने बताया कि हरियाणा रोडवेज के अधिकारी मिलने आए थे। वहीं Himachal Pradesh के अधिकारी द्वारा फ़ोन पर बात की गई है और उन्होंने बस संचालन के लिए समय की मांग की है। उन्होंने बताय कि इसके लिए उन्हें मुख्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

यहां से चल रही Ayodhya के लिए स्पेशल बसें

हरियाणा के गुरुग्राम डिपो से Ayodhya के लिए सपेशल बस चलाई जा रही है। यह स्पेशल बस सुबह 4.00 गुरुग्राम से अयोध्या के लिए रवाना होती है और अगले दिन सुबह 5.00 बजे अयोध्या से गुरुग्राम के लिए वापस निकलती है। आपको बता दें गुरुग्राम से सोहना, पलवल, कोसी, मथुरा, आगरा व लखनऊ के रास्ते अयोध्या जाने वाली इस बस का किराया प्रति यात्री 990 रुपए है।

इसके अलावा हरियाणा के पंचकूला डिपो से भी अयोध्या धाम के लिए स्पेशल बस चलाई जा रही है, जो सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलती है। इस बस का किराया प्रति यात्री 1300 रुपए है और यह पंचकूला से सुबह 10.30 बजे रवाना होती है और सुबह 6.00 बजे अयोध्या पंहुचती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib