EPF Interest Hike : निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, अब PF पर मिलेगा अधिक ब्याज

EPF Interest Hike

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

EPF Interest Hike : निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए EPFO की तरफा से एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। आपको बता दें कर्मचारी भविष्य निधी संगठन के केंद्रीय न्यासी बोर्ड द्वारा 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि अकाउंट की ब्याज दरों का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें करीब 7 करोड़ कर्मचारियों को राहत देते हुए ब्याज में 0.10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

इससे पहले 8.15 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा था, जिसका मतलब है कि 0.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद अब PF अकाउंट पर 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें EPFO के तहत 7 करोड़ से अधिक कर्मचारी हैं, जिन्हें 31 मार्च से बढ़े हुए ब्याज का लाभ मिलता है।

EPF Interest Hike : 2022-23 में था 8.15 प्रतिशत ब्याज

आपको बता दें 2022-23 के लिए EPFO द्वारा EPF खातों के लिए 8.15 प्रतिशत, जबकि FY22 के लिए 8.10% का ब्‍याज दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज जो EPFO के शीर्ष निर्णय लेता है ने शनिवार को अपनी बैठक में साल 2023-24 के लिए EPF पर 8.25 प्रतिशत ब्याज देने का फैसला किया है। आपको बता दें CBT के फैसले के बाद EPF जमा पर मिलने वाली ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय भेजा जाएगा।

EPF Interest Hike : चार दशक के सबसे निचले स्तर पंहुची ब्याज दर

आपको बता दें मार्च 2022 में EPFO ने साल 2021-22 के लिए ब्याज दर घटाकर चार दशक के सबसे निचले स्तर 8.1 प्रतिशत पर कर दिया। आपको बता दें साल 2020-21 के लिए ब्याज दर 8.5 प्रतिशत थी, जो कटौती के बाद 1977-78 के बाद से सबसे निचले स्तर पर पंहुच गया। आपको बता दें EPFO द्वारा निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के PF अकाउंट हेतु हर साल ब्‍याज दर का ऐलान किया जाता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib