Himachal Budget 2024 : टैक्स में छूट और हवाई सेवाओं के प्रोत्साहन की उम्मीद लगाकर बैठे हैं पर्यटन कारोबारी

Himachal Budget 2024

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal Budget 2024 : जैसा कि आप जानते हैं 17 फरवरी, 2024 को प्रदेश सरकार द्वारा आगामी बजट पेश किया जाने वाला है। इसी बीच बजट से सभी वर्गों को क्या-क्या उम्मीदें हैं इस बारे में चर्चा तेज़ हो गई है। आपको बता दें प्रदेश के पर्यटन कारोबारियों को आगामी बजट से टैक्स में छूट और हवाई सेवाओं के प्रोत्साहन हेतु प्रावधान की उम्मीद है। आपको बता दें कश्मीर और उत्तराखंड के लिए हिमाचल प्रदेश कि तुलना में हवाई सेवाएं अधिक हैं, जिसके चलते प्रदेश के पर्यटन कारोबारियों को नुकसान हो रहा है।

समय बचाने के लिए पर्यटक हिमाचल की बजाय कश्मीर और उत्तराखंड की तरफ ज्यादा रुख कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के पर्यटन कारोबारियों की मांग है कि पर्यटन विकास हेतु हिमाचल में हवाई अड्डों का निर्माण और विस्तार किया जाना चाहिए। इसी के साथ हेलीपोर्ट के निर्माण कार्य में तेज़ी लाने और नए हेलीपोर्ट बनाने की भी आवश्यकता है। इसी के साथ DGCA से अनुमति लेकर जल्द से जल्द हवाई सेवाओं का संचालन करने की ज़रूरत है।

Himachal Budget 2024 : नई गतिविधियां विकसित करने की ज़रूरत

इसी के साथ पर्यटक Himachal Pradesh में अधिक समय व्यतीत करें इसके लिए सरकार को Himachal Budget 2024 में सैलानियों के लिए नई गतिविधियां विकसित करने का प्रावधान करना चाहिए। सैलानियों के आकर्षण के लिए साल भर चलने वाले आइस स्केटिंग रिंक और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू किए जा सकते हैं। पर्यटन कारोबारियों के मुताबिक प्रदेश में नई इको-टूरिज्म साइटों का विकास किया जाना चाहिए, ताकि सैलानी शहरों की भीड़ से दूर प्रकृति का आनंद उठा सकें।

Himachal Budget 2024 : प्रचार-प्रसार की है आवश्यकता

इसके अलावा प्रदेश के पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण से भी सैलानियों को आकर्षित करने में मदद मिल सकती है। फेडरेशन ऑफ ऑल हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर के मुताबिक अन्य पर्यटन राज्यों के मुकाबले हिमाचल में पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार की कमी है और हिमाचल के पर्यटन को व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib