Raksha Bandhan 2024 : इस दिन यदि आपकी बहन हो गयी है नाराज तो मानाने के लिए फॉलो करे ये आसान स्टेप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इस साल 19 अगस्त सोमवार के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है यह त्यौहार उन भाइयों के लिए काफी खास होने वाला है जिनका अपनी बहन के साथ में काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा है ऐसे में आज हम आपको कुछ जबरदस्त टिप्स बता है जिनकी मदद से आप अपनी रूठी हुई बहन को आसानी से मना पाएंगे और इस साल आपकी कलाई सूनी नहीं रहेगी तो आइए जान लेते है इन आसान टिप्स के बारे में जान लेते है।

सरप्राइज दें
रक्षाबंधन पर बहन को पैसे और गिफ्ट तो सभी देते हैं, लेकिन इस बार आप उन्हें सरप्राइज करने की कोशिश करें। अगर बहन शादीशुदा है, तो आप उसके घर जाएं। यह झगड़े को खत्म करने का पहला कदम होगा, क्योंकि बहन चाहे कितनी भी रूठी हुई हो, इस दिन आपको देखते ही वह बेहद खुश हो जाएगी। रक्षाबंधन के दिन आप मूवी और शॉपिंग पर भी जा सकते है। और यहां तक कि डिनर भी प्लान कर सकते हैं।

फीलिंग्स को बयां करें
आपके मन में कोई भी बात है तो उसे उसे मैसेज, कॉल या आमने-सामने बैठकर बहन के साथ में शेयर करे। इससे उसे आपके प्यार का अहसास हो जाएगा और रिश्ते में पहले जैसी मिठास वापस आ जाएगी। इस खास दिन पर आप ग्रीटिंग भी तैयार कर सकते है जिसमे आप अपनी भावनाओं को बयां कर सकते है।

एलबम बनाएं
बहन की नाराजगी को मिटाने के लिए आप उसके साथ बिताए लम्हों को तस्वीरों में निकालकर एक एल्बम तैयार कर सकते है। यह एलबम आप दोनों की पुरानी से पुरानी रंजिशों को दूर करेगा।, क्योंकि बहन को यह एहसास हो जाएगा कि वे आपकी जिंदगी में कितना मायने रखती हैं और आपने अभी तक उनकी यादों को कैसे संजोकर रखा हुआ है। इससे देखकर आपकी बहन इमोशनल हो जाएगी।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib