Janmasthami 2024 : जन्माष्टमी की रात करे ये खास उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी 2024 : जन्माष्टमी की रात करे ये खास उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हर साल के भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते है और रात को 12 बजे भगवान कृष्ण की पूजा करते है और अपना व्रत खोलते है। इस दिन भगवान के बालरूप की पूजा की जाती है। इस बार जन्माष्टमी का त्यौहार 26 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

वही माना जाता है संतान प्राप्ति के लिए इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधिपूर्ण पूजा की जाती है इससे आपकी मनोकामना जल्द ही पूर्ण होती है। वही ज्योतिष के मुताबिक, इस दिन व्रत करना बेहद फलदायी होता है। इन उपायों को करके घर में सुख-समृद्धि आती है।

जन्माष्टमी के दिन करें ये उपाय

अगर घर में पैसों से जुड़ी परेशानी आ रही है। कितनी भी मेहनत कर लो पैसों की तंगी बना रहती है। वही हाथ में आए पैसे टिकते नहीं तो जन्माष्टमी की रात 12 बजे जिस समय श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था आप यह उपाय कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र जन्माष्टमी की रात 12 बजे केसर मिले दूध से कृष्ण भगवान का अभिषेक करें। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और धन-धान्य की कमी कभी नहीं होती है।

धन लाभ के लिए उपाय

हर व्यक्ति की यह चाह होती है कि उसके पास पैसों की कभी कमी न हो, वह दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की करें। अगर आप भी अपनी आर्थिक स्तिथि को मजबूत करना चाहते है तो जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होकर किसी भी राधा-कृष्ण के मंदिर में जाएं और श्रीकृष्ण भगवान को पीले फूलों की माला चढ़ाएं। इससे धन-लाभ के योग बनने लगते हैं और आर्थिक समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही जन्माष्टमी के दिन किसी मंदिर में पीले रंग के कपड़े, फल, अनाज आदि का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib