उम्र बढ़ने के साथ साथ हमारी आँखों की रौशनी भी कम होती जाती है ऐसा इसलिए है, क्योकि उम्र के साथ साथ आँखों की रौशनी कमजोर होने लगती है। अगर आप चाहते है कि आपकी आँखों का उम्र पर कोई असर नहीं पड़े। तो इसके लिए आपको खाने में में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजों का सेवन करना बेहद जरुरी है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे है जिन्हे खाकर आप अपनी आँखों कि रौशनी और सेहत में सुधार कर सकते है इससे आपको चश्मा लगाने की भी जरूरत होगी।
गाजर
गाजर में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है.
पालक :
पालक में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है जो आँखों की रौशनी में काफी फायदेमंद होते है। आपको बता दे, पालक में लुटीन और जेक्साथिन, विटामिन और मिनरल्स होते है ये सभी आँखों को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते है।
बेल पीपर :
बेल पीपर एक तरह की मीर्च की ही प्रजाति है। इसमें विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में होता है।
कद्दू :
कद्दू में विटामिन सी के साथ बीटा कैरोटीन भी होता है, जो आंखों के लिए बेहतरीन होता है।
केल :
केल आँखों के लिए बेहद लाभकारी होती है इसमें विटामिन A , C और के होता है और इसके साथ ही इसमें लुटिन और जेक्साथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते है।
ब्रोकली
ज्यादातर लोग इस सब्जी का सेवन सलाद के रूप में करते है, इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है जो शरीर के लिए काफी लाभकारी होते है। आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करे ये 5 चीजें, नहीं पड़ेगी चश्मा लगाने की जरूरत पड़ेगी।







