टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में एक और मशहूर एक्ट्रेस की चमक खत्म हो गयी है, जिसके बाद से इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गयी है। आपको बता दे टीवी के मशहूर सीरियल कुमकुम भाग्य की दिग्गज अभिनेत्री आशा शर्मा का 25 अगस्त 2024 को निधन हो गया है। इस मशहूर एक्ट्रेस ने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है और इस खबर के बाद में टीवी और फिल्म जगत का बड़ा झटका लगा है।
आशा शर्मा का फ़िल्मी करियर
आपको बता दे, आशा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र वॉयस ओवर आर्टिस्ट के रूप में की थी। उनकी पहली फिल्म ‘दो दिशाएं’ साल 1982 में आई थी, जिसमें उन्होंने श्रीमती निवारण शर्मा की भूमिका निभाई। इस फिल्म में धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी, प्रेम चोपड़ा, निरूपा रॉय और अरुणा ईरानी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे। इसके बाद उन्होंने कई अहम फिल्मों और टीवी शो में काम किया, जिसमें तुमसे प्यार है’, ‘हम तुम्हारे हैं सनम’, ‘मुझे कुछ कहना है’ और ‘आदिपुरुष’ शामिल हैं।
टीवी जगत में काफी सक्रिय थी आशा शर्मा
आपको बता दे, आशा शर्मा अब तक कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी है। ज्यादातर शो में वह एक दीदी के के किरदार में दिखाई दी है। उन्हें सबसे पहले पहचान एक्ट्रेस पूजा गौर के टीवी शो ‘मन की आवाज: प्रतिज्ञा’ से मिली। इसके अलावा वह टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में भी नजर आ चुकी है। आशा शर्मा के निधन की पुष्टि सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने की। एसोसिएशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके निधन को एक बड़ा नुकसान बताया। इस खबर ने न सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनके दोस्तों को भी गहरे दुख में डाल दिया है।
फिल्म आदिपुरुष में नजर आई आशा शर्मा
एक्ट्रेस आशा शर्मा के करीबी दोस्त और सहयोगी टीना घई ने बताया कि पिछले साल आदिपुरुष के रिलीज के बाद से ही आशा शर्मा ठीक नहीं है, वह कई बार गिर चुकी थी। इस घटना ने उनकी सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया। उन्होंने बताया, “आशा जी ने अप्रैल 2023 से ही बिस्तर पर पूरा समय बिताया, लेकिन वो काम के प्रति बहुत जुनूनी थीं। उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर उन्हें बिस्तर पर लेटे हुए रोल ऑफर हो तो वो जरूर करेंगी। लेकिन जब उनके केयर टेकर ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के कारण नौकरी छोड़ दी, तो ये उनके लिए बहुत मुश्किल समय था।”
ओम राउत ने भी जताया दुःख
आशा शर्मा के निधन के बाद में फिल्म निर्देशक ओम राउत ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आशा शर्मा एक शानदार अभिनेत्री और इंसान थीं। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।” आपको बता दें आशा शर्मा ने अपने करियर में लगभग 40 फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया। उनकी अंतिम फिल्म ‘आदिपुरुष’ थी, जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।







