Kia India ने अपनी कॉम्पेक्ट मिड साइज SUV Seltos के एक्स-लाइन ट्रिम को नए कलर स्कीम के साथ में लांच कर दिया है। इस नए कलर स्कीम के चलते अब यह SUV पहले से ज्यादा बोल्ड और स्टाइलिश हो गई है। कलर के अलावा इसमें और कोई चेंजेज नहीं किए गए है। Kia Seltos X-Line को अब ऑरोरा ब्लैक पर्ल में पेश किया गया है तो आइए जान लेते है इस नए वेरिएंट में आपको कौन कौन से फीचर्स मिल जाते है।
Kia Seltos X-Line: के खास फीचर्स
इस SUV में 18-इंच डुअल-टोन वाले अलॉय व्हील्स दिए गए है जो ग्लॉसी ब्लैक में हैं। नये एडिशन में डुअल TFT स्क्रीन दी गई है, जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल क्लस्टर भी शामिल है। इसके अलावा इसमें वायरलेस फोन कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग, वेंटीलेटेड सीट्स और सनरूफ की सुविधा मिलेगी। इसमें ऑरेंज स्टिचिंग के साथ टू-टोन ब्लैक केबिन मिलता है। स्किड प्लेट्स, डोर गार्निश और व्हील सेंटर कैप्स में सन ऑरेंज कलर दिया गया है।
इस कार में सेफ्टी के लिए Seltos X-Line में 6 एयरबैग्स, एंटी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, कनेक्टेड कार फीचर्स, स्टेबिलिटी कंट्रोल, एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर्स दिए गये हैं। ये सभी फीचर्स डेली यूज़ के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
इंजन
Kia ने नई Seltos X-Line के ब्लैक एडिशन के इंजन में चेंजेज नहीं किया है इसमें 1.5L का पेट्रोल इंडिया दिया है जो 114.41 bhp की पावर और 250 nm का टॉर्क जनरेट किया है यह इंजन DCT और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिया गया है इसके साथ ही इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा और कंपनी का दावा है कि 19.1 kmpl की माइलेज देती है। इंजन के मामले में इस कार में कोई खराबी नहीं देखनी गयी है।







