सिजेंटा ने ग्रामीण युवाओं को रोजगार देने और कृषि के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया आई राइज कार्यक्रम,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाल ही में सिजेंटा के सीईओ जेफ़ रो ने भारत में कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय उन्नति की सराहना की है। उनका कहना है कि भारत प्रगतिशील नीतियों, नवाचार और तकनीक के उपयोग के बल पर वैश्विक स्तर पर मजबूत हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को जेफ़ रो ने सिजेंटा इंडिया की एक नई पहल आई राइज की शुरुआत की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य एक लाख से भी अधिक ग्रामीण युवाओं को कृषि के क्षेत्र में आजीविका के लिए प्रशिक्षित करना है।

जेफ़ रो ने सतत्त विकास के 8 लक्ष्यों को ध्यान में रखते आई राइज का विवरण दिया। उन्होंने कहा, यह भारत में ग्रामीण समृद्धि का बढ़ावा देता है। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षित करना और कृषि के प्रति उनकी लगन बढ़ाना है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से युवा रोजगार की तलाश में शहर की और पलायन कर रहे है जिससे कृषि के प्रति उनका रुझान कम हो रहा है जिससे कृषि के क्षेत्र में कुशल कर्मियों की संख्या भी लगातार कम होती जा रही है।

इसके साथ ही जेफ़ रो ने युवाओं को सशक्त बनाने और विकास की गति को बढ़ावा देने के साथ भारत की कुछ पहल पर प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा स्टार्ट अप इंडिया से लेकर के स्टैंड अप इंडिया, इंडिया स्कील और नेशनल स्कील डवलपमेंट मिशन तक भारत सरकार ने उदयमिता के क्षेत्र में कई अवसर प्रदान किए है, उन्होंने आगे कहा की हमारा उद्देश्य भारत सरकार के विकास एजेंडे को बढ़वा देना है।

आई राइज के तहत 35 वर्ष से कम आयु के युवाओं को जो कम से कम 10 वी पास है। जो कृषि की शिक्षा रखते है उन्हें 30 दिनों के लिए प्रशिक्षण देने के बाद दो महीने के इंटरशिप दी जाती है। इससे वह उन्नत प्रशिक्षण ले सकते है या फिर माइक्रो बिजनेस या खेती के कार्यो में रोजगार प्राप्त कर सकते है। यह कार्यक्रम थ्री इ दृष्टिकोण पर निर्भर है। इसका मुख्य उद्देश्य कृषि में युवाओं को शिक्षित करना और उन्हें रोजगार के अवसर से जोड़ना ताकि उनकी आजीविका में वृद्धि की जा सके।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib