बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता का आज सुबह करीब 9 बजे निधन हो गया है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। इस हादसे के बाद में उनका परिवार टूट गया। उनका परिवार अचानक में एक झटके में बिखर गया। ऐसे में सभी को गहरा सदमा लगा है किसी को यह अंदाजा भी नहीं था। मलाइका तो किसी काम से पुणे गयी हुई थी और एक्ट्रेस दौड़ते हुए अपने घर वापस आई है।
एक साथ आए अर्जुन और अरबाज
मलाइका और उनकी बहन अमृता अरोड़ा इस वक्त खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं लेकिन इनकी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे। वहीं, इस बुरे वक्त में मलाइका का साथ देने और उन्हें और उनके परिवार को संभालने के लिए उनके 2 चाहने वाले उनके घर पहुंचे हैं। एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड और उनके बॉयफ्रेंड दोनों आज एक छत के नीचे हैं। जब से मलाइका और अरबाज खान का तलाक हुआ है आज तक अर्जुन और अरबाज एक साथ नजर नहीं आए।
मलाइका से पहले उनके घर पहुंचे अरबाज
इतने मुश्किल समय में दोनों में आज मलाइका के लिए आकर खड़े हो गए। आपको बता दे, अरबाज मलाइका से पहले उनके घर पहुंच गए थे। अरबाज का घर मलाइका के घर से 5-10 मिनट ही दूर है। जैसे ही उन्हें खबर मिली तो वह झट से घर पहुंच गए। वैसे भी अरबाज का रिश्ता भले ही मलाइका से खत्म हो गया हो, लेकिन ये दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं। इसके साथ ही अमृता भी अरबाज को अपने भाई की तरह मानती हैं। ऐसे में अरबाज अपना फर्ज निभाने नहीं आते ये तो हो ही नहीं सकता
अर्जुन भी पहुंचे
वही अर्जुन कपूर भी मलाइका के घर पर नजर आए थे। उनके चेहरे पर दुःख साफ दिख रहा था। अर्जुन कपूर ने जैसे मलाइका की बहन को देखा वो उन्हें संभालने की कोशिश करते दिखे। हालांकि, अमृता और अरहान का रिएक्शन देखकर ऐसा लगा जैसे इनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। वैसे भी काफी समय से ऐसी खबरें हैं कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो चुका है।







