मारुती सुजुकी ने लांच किया Swift का CNG वेरिएंट, पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले मिलेंगे इतने सारे फायदे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देश की नंबर वन कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी इन दिनों अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबेक कार Swift का CNG वेरिएंट लांच कर रही है। इससे पहले तक Swift का केवल पेट्रोल वर्जन ही मार्केट में उपलब्ध था। लेकिन अब यह आपको CNG में मिल जाएगी। ऐसे में आइये जान लेते है Swift के CNG वेरिएंट में मिलने वाले धांसू फीचर्स के बारे में जान लेते है।

माइलेज और इंजन
मारुति सुजुकी Swift CNG में Z-series Dual VVT इंजन दिया गया है। लेकिन पेट्रोल के मुकाबले इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। 1.2 लीटर का यह इंजन CNG मोड में 69.75 PS की पावर और 101.8 NM का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। ये वही इंजन है जो स्विफ्ट पेट्रोल को पावर देता है। यह इंजन हर तरह की ड्राइविंग कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है।

कीमत और फीचर्स
नई Swift CNG को VXi, VXi (O) और ZXi ऑप्टिन में लांच किया गया है। इसकी कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू होती है। कार की लंबाई 3860mm, उंचाई 1520mm और चौड़ाई 1735mm है। CNG स्विफ्ट में भी आपको वही सब फीचर्स मिलेंगे जो पेट्रोल मॉडल में भी मिल जाते है। वही सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स दिए गए है। स्विफ्ट CNG में आल न्यू ब्लैक इंटीरियर भी दिया गया है। जो यूथ को टारगेट करता है। इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 60:40 स्प्लिट सीटें, रियर AC वेंट, वायरलैस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसके स्पेस में भी कमी दी गयी है।

अभी तक स्विफ्ट में सिंगल CNG टैंक दिया गया है जिसकी वजह से बूट स्पेस में काफी परेशानी देखने मिलती थी। लेकिन कार में 5 लोग आराम से सफर कर सकते है। ग्राहकों की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए मारुती सुजुकी ने इसके CNG वेरिएंट को भी लांच कर दिया है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib