आयुष्मान भारत योजना 2024 : भारत सरकार ने बढ़ाया इस योजना का दायरा, अब देश के 4.5 करोड़ परिवारों को मिलेगा फायदा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देश को नागरिकों को हर तरह की सुविधा मिले इसके लिए भारत सरकार के द्वारा आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गयी है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत कोई भी पात्र लाभार्थी 5 लाख रुपए तक का का मुफ्त में इलाज करवा सकता है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसके लिए सरकार ने इस योजना का दायरा बढ़ा दिया है। इस योजना का लाभ अब 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी मिलेगा। इनके लिए अलग से कार्ड जारी किया जाएगा। सरकार द्वारा 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग व्यक्तियों को योजना में शामिल किए जाने से अब इन्हें भी योजना का लाभ मिल सकेगा।

अब तक केवल इस योजना में 70 साल तक के लोगों को ही कवर किया गया था लेकिन अब इस योजना में काफी बदलाव किए गए है। अब इस योजना में 70 से अधिक उम्र के लोगों को भी शामिल किया जा रहा है। अब बुजुर्गो को इस योजना में 5 अलख रूपये का इलाज फ्री में मिल जाएगा। इसके साथ ही सरकार के इस फैसले का लाभ देशभर के 4.5 करोड़ परिवारों के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को योजना का लाभ मिल सकेगा।

आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त में करा सकेंगे इलाज
केंद्र सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना को साल 2018 में शुरू किया गया था। इस योजना के तहत हर साल पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। लेकिन इसके लिए आपके पास आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है। ऐसे में आपको सबसे पहले इस कार्ड को बनवाना होगा। जब आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा, इसके बाद आप आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना इलाज मुफ्त करा सकते हैं।

आयुष्मान योजना से मिलने वाले फायदे
आयुष्मान कार्ड बनवाने से आपको हर साल 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवरेज मिलेगा। इससे आप देश के किसी भी सूचीबद्ध सरकारी या निजी अस्पताल में इलाज करवा सकेंगे। इस योजना में अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद की सेवाओं के खर्चों को भी कवर किया जाता है। इस योजना के तहत अस्पताल में ऑपरेशन से लेकर दवाइयों और जांच तक खर्च को शामिल किया जाता है। इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती, दवाइयां, ऑपरेशन और टेस्ट के खर्च कवर किए जाते हैं। इस तरह आपको इस कार्ड द्वारा मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib