KKK 14 : ग्रेंड फिनाले से पहले सामने आया विनर का नाम, टॉप टू फाइनलिस्ट में इसे मिल सकती है ट्रॉफी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14‘ अपने फिनाले बस अब दो सफ्ताह ही दूर है। कुछ दिनों में पता चल जाएगा कि इस शो की ट्रॉफी किससे पास जाने वाली है। आपको बता दे इस शो की शुरुआत 27 जुलाई से हुई थी। करीब डेढ़ महीने से ज्यादा यह लोगों को एंटरटेन करने करने के बाद अब ये शो अपने फिनाले के करीब है। 28 सितंबर को ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का ग्रैंड फिनाले होना है। हालाँकि शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस सेट से विनर का नाम लीक हो गया है तो आप नाम सुनकर हैरान रह जाएंगे।

मुंबई में शूट हुआ फिनाले
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में इस वक्त कुल 8 खिलाड़ी बचे हैं। पिछले हफ्ते टिकट टू फिनाले वीक रखा गया था, जिसमें सभी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए करणवीर मेहरा ने टिकट टू फिनाले जीता और सीधे फिनाले वीक में एंट्री मारी। इस तरह से अपकमिंग एपिसोड में करणवीर किसी भी स्टंट में हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें कि जहां शो का सेमी फिनाले इस बार रोमानिया में शूट हुआ वहीं ग्रैंड फिनाले मुंबई में शूट किया गया। इस मौके पर आलिया भट्ट और वेदांग रैना अपनी फिल्म ‘जिगरा’ को प्रमोट करने पहुंची।

इस सेट से लीक हुई तस्वीरें
फिनाले की शूटिंग के बीच सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट को नियति फतनानी, करणवीर मेहरा और अभिषेक कुमार के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा सेट से ट्रॉफी और ब्रांड न्यू कार की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। खतरों के खिलाड़ी के सभी खिलाड़ी बैठे हुए है। वहीं उनके सामने टेबल पर एक ब्लैक रंग की चमचमाती हुई कार और ट्रॉफी रखी हुई है। इसके साथ ही कार के साथ ही प्राइज मनी भी देखी जा सकती है।

विनर का नाम
बता दे, फिनाले का शट हो गया है लेकिन इसे टेलीकास्ट 28 सितम्बर होगा। इस दौरान विनर का नाम सामने आ चुका है लेकिन गश्मीर महाजनी के लक ने उनका साथ नहीं दिया है, जिसके चलते उन्हे पहले ही शो से बाहर होना पड़ा। हीं करणवीर मेहरा और शालीन भनोट ने टॉप टू फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो करणवीर मेहरा को ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का विनर माना जा रहा है। वैसे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि शो की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib