बुध-गुरु के इस अद्भुत संयोग से इन 3 राशियों को होने वाला अपार फायदा, जानिए क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

16 सितम्बर 2024 को कन्या संक्रांति के साथ सूर्य अपना राशि परिवर्तन कर चुके है वहीं सितम्बर माह में बुध, शुक्र, मंगल और गुरु भी अपनी चाल बदल रहे है वहीं 18 सितम्बर को अपनी बुध्दि, विवेक और वाणी और व्यापर से लाभ के स्वामी ग्रह बुध और ज्ञान, धन, विवाह, संतान के स्वामी ग्रह बृहस्पति एक-दूसरे से 90° पर यानी समकोणीय अवस्था में अपनी चाल चलेंगे जिससे इन राशि के जातकों को बेहद लाभ मिलने वाले है। ज्योतिष शास्त्र में बुध-गुरु के इस संयोग से राशियों पर पड़ने वाली दृष्टि को ‘केंद्र दृष्टि’ कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष के इन दो बेहद शुभ ग्रहों की समकोणीय अवस्था का असर 3 राशियों पर सबसे अधिक होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

बुध-गुरु की केंद्र दृष्टि पर असर
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध गुरु की केंद्र राशि दृष्टि लाभदायक रहने के योग दर्शा में सुधर होगा। इस राशि के जातकों के बुद्धि और ज्ञान में परिपक्वता आएगी। शिक्षा से जुड़े लोगों के लेखन और बोलने की कला में निखार आएगा। वहीं नौकरी और जातकों की जिम्मेदारियों और भी ज्यादा बढ़ती हुई दिख रही है वहीं आपके अधिकार क्षेत्र में सुधार आएगा। इस प्रकार के रिश्तों के लिए यह समय बेहद शुभ होने वाला है इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ में आपके रिश्तों में सुधार होगा। और सिंगल लोगों के नए रिश्ते बन सकते है।

सिंह राशि
बुध-गुरु की केंद्र दृष्टि के शुभ असर से सिंह राशि के जातकों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता में संतुलन आएगा। ऐसे लोगों की नेतर्त्व क्षमता में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सोशल मीडिया मार्केटिंग से नए ग्राहक मिलेंगे, व्यापार में वृद्धि होगी। उद्योग-धंधों में नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। लाइफ पार्टनर की मदद से आपकी आमदनी में इजाफा होगा, संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय काफी शुभ होने वाला है। विपरीत परिस्थितियों में भी आप बेहद ऊर्जावान और उत्साही बने रहेंगे। स्टूडेंट जातकों को उच्च शिक्षा में सफलता आएगी। इसके साथ ही नौकरी में प्रमोशन होगा। वहीं नए व्यापारिक सौदे होने की संभावना है जो काफी फायदेमंद रहने वाली है। इससे आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib