आँखें हो गयी लाल या पिली, तो शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी पोषक तत्व लेना बेहद ज्यादा जरुरी है। विटामिन बी 12 सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। इस विटामिन की कमी से ब्रेन ग्रोथ पर असर पड़ता है। शरीर में खून की कमी होती है और कई तरह की समस्या आती है। यदि आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है तो आपकी आँखे कुछ जरुरी संकेत देती है तो ऐसे में आइए जान लेते है इसके बारे में पूरी डिटेल्स।

फोकस में कमी
रेड ब्लड सेल्स की मदद से आंखों के रेटीना की फंक्शनिंग होती है। अगर आप अपनी आंखों से देखने में फोकस नहीं कर पा रहे हैं तो यह संकेत है कि शरीर विटामिन बी-12 की कमी से जूझ रहा है। आंखों में थकान महसूस करना या काम करते समय आंखों में दर्द होना भी विटामिन बी-12 की कमी का लक्षण है।

आंखों का ड्राई होना
शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने पर आँखे ड्राई होने लगती है। कई बार तो आँखों में सूखापन इस कदर आ जाता है कि आँखे ड्राई होने लगती है। और इससे जलन की दिक्क्त होने लगती है।

आंखों का पीला रंग
अगर आपकी आंखें पीली दिख रही है तो यह भी एक संकेत है कि आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है। हालांकि, पीलिया में भी आंखें पीली नजर आती हैं। मगर बी-12 कम होने से भी ऐसा संकेत दिखाई देता है। यदि आप इन दोनों स्थितियों में कंफ्यूज हैं तो अपना ब्लड टेस्ट अवश्य करवा लेवे।

विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं?
इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना होगा, जैसे:-
पालक का जूस पिएं।
चुकंदर खा सकते हैं।
ब्रोकली का सेवन करें।
आलू भी विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करता है।
मशरूम खाना भी फायदेमंद रहेगा।
अगर आप मांसाहारी हैं तो अंडे व मछली खा सकते हैं।
यदि शरीर में विटामिन बी-12 की कमी ज्यादा है तो डॉक्टर से परामर्श लें। कई बार स्थितियां गंभीर होती हैं जिनमें मेडिकल ट्रीटमेंट करवाना जरूरी होता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib