फिल्पकार्ट पर चल रही Big Billion Days सेल की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान एप्पल का MacBook Air M2 अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अपने प्लेटफॉर्म पर टीज किया है कि यह Apple MacBook मॉडल 70 हजार रूपये से कम में उपलब्ध होगा। इसका मतलब डिवाइस पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
1,19,900 रुपये है लॉन्च प्राइस
MacBook Air M2 को भारत में 1,19,900 रुपये में लांच होने जा रहा है। लेकिन, यह 2022 मॉडल है, इसलिए Apple ने कुछ यूजर्स को लुभाने के लिए इस MacBook Air की कीमत में भी कटौती की है। टीजर पेज के अनुसार, Apple स्टोर्स में इस लैपटॉप की कीमत 99,900 रुपये है, जिसका मतलब है कि फ्लिपकार्ट लैपटॉप पर 29,900 रुपये से ज्यादा की छूट दे रहा है।
Macbook Air M2 का डिज़ाइन काफी प्रचलित है। यह ट्रिम किए गए बेजल के साथ एक ब्राइट और बड़े डिस्प्ले के साथ में आती है यह Apple के पावरफुल M2 प्रोसेसर से लैस है, जो हाई-एंड 13-इंच MacBook Pro 2022 मॉडल को भी पावर दे रहा है। जो हाई एंड Apple के पावरफुल M2 प्रोसेसर से लैस है, आप इससे एडिटिंग जैसे टास्क भी कर सकते है।
मिलेगा डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट
MacBook Air M2 मॉडल में 1080p कैमरा दिया गया है। इसलिए लोगों को इस मॉडल के साथ अच्छी क्वालिटी वाला कैमरा दिया गया है वही 2022 मॉडल में कोई स्पीकर ग्रिल नहीं है और कंपनी ने साफ-सुथरा लुक देने के लिए कीबोर्ड और डिस्प्ले के बीच दो ट्वीटर और दो वूफर रखे हैं। डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के अलावा इसमें आपको स्पैटियल ऑडियो टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलता है।







