डांडिया गुजरात का पारंपरिक डांस में से एक है। लेकिन भारत में नवरात्रि के दौरान देशभर में लोग डांडिया खेलना पसंद करते है। नवरात्रि के दौरान डांडिया खेलने का खास महत्व होता है। अगर आपको भी डांडिया खेलना पसंद है या ऐसा कोई प्लान कर रहे है तो यह न्यूज़ आपके लिए बेहद काम आने वाली है। आज हम आपको यहाँ देश के टॉप 5 बेस्ट डांडिया इवेंट्स के बारे में जानकारी दे रहे है तो आइए जान लेते है।
भारत में डांडिया के लिए 5 फेमस पैलेस
अहमदाबाद, गुजरात
वैसे तो पूरे गुजरात में डांडिया पहले से काफी ज्यादा फेमस है वही गुजरात में कई जगहों पर काफी बड़े-बड़े डांडिया इवेंट्स होते हैं मगर अहमदाबाद के पैसिफिक मॉल की डांडिया नाइट सबसे ज्यादा मशहूर है। यहां कि टिकट के दाम बुक माय शो के अनुसार 399 रुपये है।
वडोदरा, गुजरात
नवरात्रि के दौरान डांडिया खेलने के लिए वडोदरा काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहाँ खेले जाने वाले डांडिया को पारंपरिक माना जाता है। यहां की टिकट के दाम थोड़े ज्यादा है, यहां स्टूडेंट टिकट 400 से 500 रुपये तक है। वहीं, अन्य लोगों की टिकट के दाम 2,000 रुपये से ऊपर है।
ठाणे, महाराष्ट्र
यहां हर साल ऑक्ट्रॉय ग्राउंड पर रास रंग कार्यक्रम होता है। जो मुंबई और देशभर में डांडिया के लिए फेमस स्पॉट है। यहां पर गरबा के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इस इवेंट की टिकट प्रति व्यक्ति 300 रुपये है।
दिल्ली
दिल्ली के राजवाड़ा पैलेस में दिल्ली की सबसे मशहूर डांडिया नाइट के लिए जाना जाता है वही दिल्ली का डांडिया प्लेस 22,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस जगह पर डांडिया खेलने का पूरा इंतजाम एयर कंडीशन एरिया में किया गया है। इस कार्यक्रम की टिकट के दाम 600 रुपये प्रति व्यक्ति है।
बैंगलोर
बैंगलोर में इलेक्ट्रॉनिक सिटी में यहां की सबसे मशहूर डांडिया नाईट मनाई जाती है। यह प्लेस जेपी नगर में मौजूद है। इस इवेंट में जाने के लिए आपको ऑनलाइन टिकट बुकिंग करनी होगी। इस इवेंट की टिकट प्राइस काफी कम है जो 100 रुपये से शुरू हो रही है।







