नई Mahindra Thar Roxx की बुकिंग जल्द ही शुरू, डिलीवरी के लिए करना होगा लंबा इंतजार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाल ही में महिंद्रा ने अपनी 5 डोर वर्जन Thar Roxx 5 को बड़े साइज, दमदार इंजन और एडवांस्ड सेफ्टी के साथ में इंडिया के मार्किट में उतार दिया है। नई थार रॉक्स को फैमिली के हिसाब से तैयार किया गया है। वही इसकी लांचिंग के बाद में इसकी लगातार मांग बढ़ती ही जा रही है। कंपनी की तरफ से अभी तक इसकी केवल ऑफलाइन बुकिंग की शुरुआत हुई है लेकिन डीलर्स ने इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। जबकि नई थार रॉक्स की डिलीवरी अभी नहीं दी जा रही है। इसके लिए आपको लगातार 3 महीने का वेट करना होगा। ऐसे में यदि आप भी इस कार को खरीदने के बारे में सोच रहे है तो आइये जान लेते है इसके लिए आपको कितना इंताजर करना होगा।

दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई में, थार रॉक्स पर दो महीने तक वेट करना होगा। वही पुणे, चेन्नई, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में, इस SUV पर तीन महीने तक की वेटिंग चल रही है। उम्मीद है कि महिंद्रा थार रॉक्स के लिए ऑनलाइन बुकिंग जल्द ही शुरू होगी।

किस शहर में कितनी होगी वेटिंग ?
नई दिल्ली 2 months
Bengaluru 2 months
मुंबई 1.5-2 months
पुणे 2-3 months
चेन्नई 2-3 months
जयपुर 2-3 months
अहमदाबद 2-3 months

कीमत और वेरिएंट
Thar Roxx MX5 डीजल 4×4 MT: 18.79 लाख रुपये

* Thar Roxx AX5L डीजल 4×4 AT: 20.99 लाख रुपय

* Thar Roxx AX7L डीजल 4×4 AT: 20.49 लाख रुपये

* Thar Roxx AX7L डीजल 4×4 MT: 20.99 लाख रुपये

इंजन और फीचर्स
नई Thar Roxx 4×4 में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया गया है, जो 150 bhp और 330 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। जबकि इसका 4×4 ऑटोमैटिक वेरिएंट 172 bhp और 370 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
महिंद्रा थार रॉक्स में क्रॉलस्मार्ट फीचर मिल जाता है, जो ड्राइवर को एक्सीलेटर पैडल पर पैर रखे बिना कम स्पीड बनाए रखने की परमिशन देता है। इसके अलावा इसमें नया इंटेलीटर्न फीचर दिया गया है, जो ऑफ-रोडिंग के दौरान काफी अच्छी सुविधा प्रदान करता है। इससे साफ है कि थार रॉक्स को ड्राइव करते समय न सिर्फ आपको मज़ा आएगा बल्कि सेफ्टी भी मिलेगी।

3 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग
महिंद्रा थार रॉक्स 4×4 की बुकिंग 3 अक्टूबर 2024 से सुबह 11 बजे से शुरू होने जा रही है। इस SUV को ऑनलाइन और डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते है इसके साथ ही कंपनी इस गाड़ी की डिलीवरी 12 अक्टूबर से शुरू कर सकती है। बता दें कि थार रॉक्स में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है और इसकी परफॉरमेंस भी काफी बेहतर है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib