पोको F6 इस समय 30 हजार से कम कीमत में बिकने वाले सबसे अच्छे स्मार्टफोन में से एक है और इस डिवाइस पर फिल्पकार्ट बंफर छूट दे रहा है। वही फिल्पकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल के दौरान इस फोन को आप और भी कम कीमत में खरीद सकते है और अब ये डिवाइस 25 हजार रूपये से भी कम कीमत में मिल रहा है जो कि एक बेहतरीन डील है। ऐसे में चलिए जान लेते है इस फ़ोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स के बारे में जान लेते है।
Flipkart Discount Offer con Poco F6
Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान Poco F6 फिलहाल 23,999 रुपये में उपलब्ध है। भारत में इस डिवाइस को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसका मतलब है कि इसे बिना किसी ऑफर के आप 6,000 रुपये तक डिस्काउंट पर ले सकते हैं। वही इसकी कीमत 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए है। इस फोन पर कुछ बैंक ऑफर भी हैं, जिन्हें आप इस पोको फोन पर ज्यादा छूट लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Poco F6 के फीचर्स
पोको F6 में 12-बिट 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गयी है जो स्मूथ 120Hz रिफ्रेश रेट, शार्प 446 ppi पिक्सल डेनसिटी और हाई 480Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ में आता है इसके साथ ही हाई-क्वालिटी डिस्प्ले HDR10+, डॉल्बी विजन और वाइडवाइन L1 को सपोर्ट करता है, जो वाइब्रेंट कलर और बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।
दमदार चिपसेट का ऑफर
इस फ़ोन में आपको 2,400nits की पीक ब्राइटनेस दी गयी है वही स्क्रीन को टॉप-एंड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ में तैयार किया गया है, इसके अलावा पोको F6 में क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट है, इसलिए यह यूजर्स को एक दमदार परफॉर्मेंस देगा। यह चिपसेट 40 हजार से भी अधिक कीमत वाले फोन में देखने को मिलता है इसके साथ ही इस डिवाइस को 1.5 मिलियन स्कोर मिला है। इसे तीन साल तक Android OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।
कैमरा और बैटरी
Poco F6 में 5,000mAh की बैटरी का विकल्प दिया गया है वही यह 120 W फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इसमें ड्यूल कैमरा का विकल्प दिया गया है इसके साथ 50MP 1/1.9-इंच Sony IMX882 सेंसर, 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 20MP OV20B फ्रंट कैमरा भी मिल जाता है। वही इस डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस के सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं।







