Ola BOSS Sale : सिर्फ 49,999 में मिलेगा Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

फेस्टिवल सीज़न को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी धमाकेदार सेल का ऐलान कर दिया है। इस सेल को कंपनी ने ‘बिगेस्ट ओला सीजन सेल’ यानी BOSS का नाम दिया है। वही 3 अक्टूम्बर यानि नवरात्रि से इस सेल की शुरुआत होने जा रही है। इस सेल में कंपनी के कम्युनिटी मेंबर्स को सबसे पहले एक्सेस देगी। आपको बता दे, ओला S1 स्कूटर रेंज पर शानदार ऑफर्स भी मिलेंगे। इस सेल की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें OlaS1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिर्फ 49,999 रुपये में खरीद पाएंगे। जब ओला की तरफ से ऐसी सेल शुरू की जाएगी। अपनी बिक्री को बूस्ट करने के लिए ओला ने यह कदम उठाया है। आपको बता दें कि पिछले महीने कंपनी का मार्केट शेयर काफी गिर गया था।

49,999 में खरीदें Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर
Ola Electric सेल में ग्राहकों को जबरदस्त छूट दी जा रही है। इसमें Ola S1 को 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वही ओला इलेक्ट्रिक ने अपने आधिकारिक अकाउंट से इन ऑफर्स के बारे जानकारी शेयर की है। इस पोस्ट में ऑफर को हाइलाइट किया गया है अधिक जानकारी के लिए आप इस आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है। आपको बता दें कि ये सबसे बड़ी ओला सीजन सेल है। ये सेल ओला कम्युनिटी के लिए शुरू हो चुकी है जो सिर्फ केवल आज के लिए वैलिड है। ग्राहक ओला S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को महज 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
इसके साथ ही ग्राहक कंपनी के रेफरल प्रोग्राम का भी फायदा ले सकते है, जिसमें प्रत्येक रेफरल के लिए 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ S1 खरीदने वाले रेफरी के लिए 2,000 रुपये की छूट भी शामिल है। टॉप 100 रेफर करने वाले मेंबर्स को 11,11,111 रुपये तक के ईनाम जीतने का मौका मिलेगा।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib