भारत में फेस्टिवल सीजन चल रहा है और कार मार्केट में इस समय एक से बढ़कर एक धांसू ऑफर चल रहे है। ऐसे में कई कार कंपनियां अपनी कार की बिक्री बढ़ाने के लिए एक से बढ़कर एक डिस्काउंट दे रही है। ऐसे में ग्राहक की भी कार खरीदने के लिए जमकर आगे आ रहे है जैसे कही डिस्काउंट खत्म न हो जाए। ऐसे में काफी लोग जल्दबाजी कर देते हैं जिसकी वजह से उन्हें बाद में काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है। इस फेस्टिवल सीजन में अगर आप इन ऑफर्स को देखकर नई कार खरीदने जा रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप बेस्ट डील का फायदा उठा सकते हैं इसके साथ ही ऑफर्स देखकर नई कार खरीदने के क्या-क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं।
फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने के नुकसान
नई कारों पर इन दिनों खूब डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे है। ऐसे में डीलर्स को जल्द से जल्द कार की बुकिंग करवा लेनी चाहिए ताकि कई डिस्काउंट और ऑफर्स हाथ से न निकल जाए। ग्राहक डीलर्स की ऐसी ही बातों में आकर झट से कार की बुकिंग करवा देते है। ऐसे में अब आप भी फेस्टिवल सीजन हाई डिमांड होने से स्टॉक में अक्सर कमी होती है, जिसका फायदा उठाकर आपको पुराना स्टॉक चिपका दिया जाता है और जिस पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते है और उन्हें नुक्सान झेलना पड़ता है।
कई बार जल्दबाजी में बिना चेक किये नई कार की सीधे डिलीवरी ले लेते है और बाद में जब कार में कोई गड़बड़ होती है पछतावा होता है। फेस्टिव सीजन में अक्सर पॉपुलर मॉडल तेजी से बिक जाते हैं और डीलर्स आपको दूसरा मॉडल खरीदने को कहते हैं.. आप मन मार कर उस गाड़ी को खरीद लेते हैं। जल्दबाजी में खरीदारी करना महंगा पड़ता है।
फेस्टिवल सीजन में ऐसे करे कार की बुकिंग
यदि आप भी इस फेस्टिवल सीजन कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो आपको बजट तैयार कर लेना है और उसी हिसाब से कार सेलेक्ट करनी है वही आपको कौनसा वेरिएंट और कलर लेना है इसके बारे में जानकारी होना बेहद जरुरी है। हड़बड़ी में कार ना खरीदें। डिस्काउंट ऑफर्स अपनी जगह है लेकिन ऐसे किसी मॉडल को ना खरीदें जो आपके बजट से बाहर जा रहा हो या आपको पसंद नहीं हो। आपका जितना बजट है उतने में ही नई कार खरीदें।







