इन दिनों पूरा देश नवरात्रि का पावन पर्व मना रहा है। इस दौरान 9 दिनों के लिए माँ दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है और भक्तजन प्रार्थना करते है कि माँ सब पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखे। नवरात्रि के अंत में अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन किया जाता है। इस दौरान छोटी छोटी लड़कियों को भोजन करवाया जाता है। वही कुछ लोग घर की बेटियों को भी देवी का ही रूप मानते है।
दुर्गा सप्तशती में माता कहती हैं कि समस्त बेटियां, स्त्रियां मेरा ही अंश है और इसलिए संपूर्ण देशवासियों से मेरी प्रार्थना है कि बेटी का आदर करें, सम्मान करें। परन्तु वर्तमान समय में हो रही भयावह घटनाए दिल दहला देती है और मन को उद्वेलित करती हैं। जिससे पूरा समाज शर्मसार हो गया है। ऐसे में आज संकल्प लेने का समय है कि हम मन, वचन से बेटियों की पूजा करेंगे और उनका आदर करेंगे, बहनों को समान करेंगे, समाज में उन्हें भी उचित स्थान दिलाने के लिए काम करेंगे।
हमारे यहां कहा गया है यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः, भगवान वहीं निवास करते हैं जहां मां, बहन और बेटियों को मान, सम्मान और इज्जत की नजरों से देखा जाता है, तो बेटी की केवल पूजा ना करें, बेटियों का हृदय से संपूर्ण समाज सम्मान करें। यही तो हमारे लिए देवियां है।
मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि जब आज बेटियों के साथ में आरती की, देवी मैया की पूजा की, बेटियों की आरती उतारकर साधना करके ऐसा लग रहा है जैसे हम साक्षात् देवी मां की आरती कर रहे हो और बेटियों को भोजन कराया तो लग रहा है जैसे साक्षात मां ही भोजन कर रहीं हो। एक बार फिर सभी को शुभकामनाएं, मां को प्रणाम।







