सुबह की शुरुआत करे एक आवंला चिया जूस के साथ, शरीर को मिलेंगे अनगिनत फायदे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यदि आप सुबह की शुरुआत एक गिलास आंवला और चिया सीड्स से करते है, तो आपकी सेहत को काफी फायदा होता है। आवंला जिसे एक आयुर्वेदिक फल माना गया है पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। जबकि चिया के बीज फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा एसिड से भरपूर होते है। ये दोनों चीजें एक साथ में मिलाकर के खाई जाए तो सेहत को काफी फायदा होता है। इससे पाचन क्रिया सही रहती है साथ ही स्कीन से लेकर इम्युनिटी में भी सुधार होता है। तो आइये जान लेते है इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक से होने वाले फायदों के बारे में जान लेते है।

आंवला अपने इम्यूनिटी वाले गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी आपके शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनाता है। सुबह इस ड्रिंक को पीने से आपका इम्यून सिस्टम रोजाना होने वाले रोगों से लड़ने के लिए तैयार करता है। इस ड्रिंक को पीने से आप पूरे दिन स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहते हैं।

पाचन क्रिया में सुधार
चिया सीड्स फाइबर का बेहतरीन सोर्स होते है जो स्वस्थ शरीर को बढ़ावा देने के काम करते है। चिया के बीजो को पानी में भिगो कर छोड़ दे इसे फाइबर की मात्रा में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में यह ड्रिंक आपको स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। यह ड्रिंक कब्ज, सूजन और पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है।

हेल्दी स्किन और बाल
आंवला और चिया सीड्स, दोनों ही ग्लोइंग त्वचा और मजबूत बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आंवला में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपको बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। चिया सीड्स एजिंग के साइन्स को भी कम करते हैं और स्किन को जवां बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, चिया सीड्स और आंवला में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-सी बालों को भी पोषण देते हैं। ये नए और हेल्दी बालों की ग्रोथ में भी मदद करते हैं।

वेट लॉस करने में लाभकारी
अगर आप अपना वजन घटाना या नियंत्रित करना चाहते हैं, तो आंवला और चिया सीड्स का पानी पी सकते हैं। चिया में मौजूद हाई फाइबर आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रखेगा, जिससे खाने की इच्छा कम होती है। आंवला मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत बनाता है। ये वजन घटाने में आपकी मदद करता है। इस ड्रिंक को पीकर अपनी सुबह की शुरुआत करें। यह ड्रिंक वेट मैनेजमेंट में आपकी भरपूर मदद करेगा।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib