भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लांचिंग को सिलसिला तेजी से चला रहा है। टाटा और महिंद्रा के पास इस समय सबसे ज्यादा EV वाहन हैं। अगले साल ऑटो एक्सपो में कई नए मॉडल पेश किया जाता है। महिंद्रा अगले कुछ महीनों में अपनी XUV.e9 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नया मॉडल महिंद्रा XUV700 पर बेस्ड होगा। वही लांचिंग से पहले इलेक्ट्रिक कूपे SUV वर्जन को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है।
इलेक्ट्रिक XUV.e9 में सिर्फ रियर-व्हील-ड्राइव(RWD) का ऑप्शन मिलेगा। ऑल-व्हील-ड्राइव की कमी देखने को मिल सकती है। अब ऐसा इसलिए भी हो सकता है ताकि कॉस्ट कम आए। नई XUV.e9 इलेक्ट्रिक महिंद्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें स्पेस की कोई कमी नहीं होगी।
स्टाइलिश डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स
नई XUV.e9 इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन स्टाइलिश होगा यह कूपे बॉडी स्टाइल अंदाज मिल जाएगी। इसमें बड़ी फॉक्स ग्रिल और हेडलाइट क्लस्टर देखने को मिल जाएगा। जिसकी वजह से यह मौजूदा XUV700 से अलग नजर आएगी। इसमें ट्विन-एज बूमरैंग साइज़ की LED DRLs देखने को मिल सकती है एक्सटीरियर का पियानो ब्लैक रंग इसे प्रीमियम लुक देता है। इंटीरियर की बात करें तो कार के केबिन में एक नया 3-स्क्रीन डिस्प्ले सेटअप देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें 12.3-इंच का डिस्प्ले भी दिय जाएगा।
बैटरी और रेंज
महिंद्रा की नई XUV.e9 इलेक्ट्रिक कार में इसमें 80 kWh बैटरी पैक के साथ में सिंगल मोटर मिल जाती है जो 435-450 किलोमीटर तक रेंज देती है। नई XUV.e9 में बिजली सप्लाई के लिए वाहन-टू-लोड (V2L) फंक्शन पर काम करेगी। नई XUV.e9 इलेक्ट्रिक कार को इसे अप्रैल, 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है और कीमत 18 से 20 लाख रुपये के आस-पास रहने की उम्मीद है। भारत इसका सीधा मुकाबला टाटा Nexon EV से होगा







