भारत में मारुती सुजुकी अपनी CNG कारों में नए इनोवेशन पर काम कर रही है। वही टाटा और हुंडई की CNG कारें Twin CNG टैंक के साथ आने लगी है। ऐसे में मारुती सुजुकी भी जल्द ही इस टेक्नोलॉजी को अपनी कारों में शामिल करने जा रही है। आपको बता दे, छोटी कार Celerio में Twin CNG टैंक मिल सकते हैं। नये मॉडल में स्पेस से लेकर माइलेज और परफॉरमेंस का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
Celerio में मिलेंगे Twin CNG टैंक
Celerio में 30-30 लीटर के 2 CNG टैंक दिये जा सकते हैं। वही कार में पहले से ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा जिसकी वजह से सामान रखने के लिए भी काफी स्पेस मिल जाता है इसके साथ ही कार में 1.0L पेट्रोल इंजन मिलेगा जो CNG मोड पर 34 km/kg से ज्यादा की माइलेज ऑफर करता है।
इसमें सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम सुविधा मिलती है। वही 2 CNG सिलेंडर के साथ कार की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इस साल के अंत तक या फिर अगले की शुरुआत में इस कार को लॉन्च किया जा सकता है। वही Celerio CNG की कीमत 6.73 लाख रुपये से शुरू होती है।
मारुति सुजुकी बलेगी अपना CNG पोर्ट-फोलियो
मारुती सुजुकी फ्रोंक्स और ब्रेजा को भी Twin CNG सिलेंडर के साथ में लांच कर सकती है। मारुति सुजकी अपने पूरे CNG पोर्ट फोलियो को बदल देगी। सोर्स के मुतबिक CNG मोड पर कार को स्टार्ट करने की सुविधा भी मिल सकती है। इस समय टाटा मोटर्स की सीएनजी कारें Twin CNG सिलेंडर खूब पंसद की जा रही हैं।







