भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूम्बर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की कोशिश जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाने की ओर है। हालाँकि इस मैच में टीम इंडिया के एक खराब खबर सामने आ रही है। दरअसल, शुभमन गिल पहले टेस्ट मैच में खेलने को लेकर के संशय बना हुआ है। ऐसे में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज सरफराज खान के पास टीम के रिप्लेसमेंट का मौका है।
गिल को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का न्यूज़ीलैंड के ख़िआलफ बेहद अच्छी खबर आ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह गर्दन और कंधे में दर्द की शिकायत के बाद गिल का खेलना संदिग्ध है। उन्हें लेकर टीम मैनेजमेंट मैच से पहले फैसला लेगा। गिल का प्रदर्शन इस साल बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 8 टेस्ट मैच की 15 पारियों में 50.92 की औसत से 662 रन बनाए हैं। वो इस साल टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस साल 3 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाया है।
इस प्लेयर को मिल सकता है मौका
अगर शुभमन गिल पहले टेस्ट मैच से बाहर हो जाते हैं तो टीम इंडिया उनकी जगह पर सरफराज खान को दे सकती है। सरफराज खान इस समय बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने ईरानी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया था। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में 3 टेस्ट मैचों की 5 पारियों में 50 की औसत से 200 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन फिफ्टी भी बनाई है। वहीं, अगर गिल इस मैच से बाहर होते हैं तो नंबर तीन पर उनकी जगह केएल राहुल बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे में सरफराज नंबर 5 बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मो. सिराज, आकाश दीप।







