बजाज ऑटो अपनी सबसे फ़ास्ट 125cc बाइक Pulsar N125 को 16 अक्टूबर यानि की आज लांच कर दी है नए मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें नए इंजन से लेकर एडवांस और आक्रमक लुक देखने को मिलने वाला है। इसकी लांचिंग से पहले कई डिटेल्स सामने आ चुकी है। ऐसे में आइए जान लेते है नई पल्सर 125 के बाइक के बारे में जान लेते है।
TVS Raider और Hero Xtreme की बढ़ी टेंशन
TVS Raider और Hero Xtreme की अभी टेंशन बढ़ने लग गयी है। क्योंकि अभी तक अकेली बजाज ही ऐसी कंपनी रही है जो सबसे ज्यादा फ़ास्ट बाइक्स बनाती है। नई पल्सर में सबसे तेज 125cc का इंजन मिलेगा। इस बाइक में 125CC का इंजन मिलेगा जो अलग तरह से ट्यून किया गया जाएगा ताकि पावर और टॉर्क बढ़ सके। ये इंजन 11.8 पीएस की पावर और 10.8Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की भी सुविधा मिलेगी।
स्पोर्ट लुक के साथ में एडवांस फीचर्स
नई पल्सर N सीरीज में आएगी इसलिए इसका डिजाइन पूरी तरह से स्पोर्टी होने वाला है। इस बाइक में LED हेडलाइट के साथ ही टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉर्क देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं इसके रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन भी दिया जाएगा। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के दोनों टायर्स में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा इस बाइक में नहीं मिलेगी। बाइक में स्प्लिट सीट मिलेगी।
बजाज के इस नए मॉडल में डिजिटल स्पीडोमीटर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस होगा, अपना स्मार्टफोन कनेक्ट कर सकते है। इसके साथ ही इस डिस्प्ले पर ही डिटेल्स मिल जाएगी। बाइक में 17 इंच अलॉय व्हील्स मिलेंगे। बाइक की कीमत को लेकर अभी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन कहा जा रहा है इसे एक लाख रूपये की कीमत में लांच किया गया है।







