बॉलीवुड की ”देसी गर्ल” प्रियंका चोपड़ा एक बार से इंडिया में आ गयी है। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पोर्ट किया गया है जहां उन्हें लूज पजामा और क्रॉप टॉप ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। प्रियंका ने इस लुक के साथ में मैचिंग की कैप पहनी है और जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर आई, उन्होंने फैंस और पैपराजी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रियंका चोपड़ा के भारत लौटने की अब क्या वजह है? दरअसल आपको बता दे, पीसी अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘पाणी’ के प्रमोशन या कोई दूसरे प्रोजेक्ट के सिलसिले में भारत आई हैं। लेकिन ऐसा नहीं है।
प्रियंका चोपड़ा के लुक ने उड़ाए होश
मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा का ये ‘देसी अवतार’ उनके फैन्स को काफी अच्छा लग रहा है। हल्का मेकअप और काले चश्मे के साथ प्रियंका ने अपनी खूबसूरत मुस्कान के साथ कैमरों के सामने पोज दिए। उनकी सादगी ने यहां सभी का दिल जीत लिया। हालांकि, इस बार उनकी बेटी मालती मैरी उनके साथ नहीं थीं।
इस वजह से इंडिया आई प्रियंका चोपड़ा ?
प्रियंका चोपड़ा की भारत आने की वजह कोई बॉलीवुड प्रोजेक्ट या फिल्म नहीं है, यहाँ अन्य किसी वजह से आई है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका का ये भारत दौरा किसी फिल्म प्रोजेक्ट के लिए नहीं है, जैसा कि कई लोग कयास लगा रहे थे। दरअसल, वो यहां मेकअप ब्रांड मैक्स फैक्टर के लॉन्च इवेंट के लिए आई हैं, जो 18 अक्टूबर को मुंबई में होने वाला है। ये ब्रांड भारत में अपनी नई शुरुआत कर रहा है और इस इवेंट को लेकर प्रियंका के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
2021 में शुरू हुआ प्रियंका का यह ब्रांड
आपको बता दें प्रियंका ने साल 2021 में इस ब्रांड के साथ अपनी शुरुआत की थी, जब वो इसकी ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनीं। इस इवेंट में कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया के लोग भी शामिल होंगे, जो इस बड़ी खबर को कवर करने के लिए भारत आएंगे।







