मशहूर कार निर्माता कंपनी टोयोटा अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास कमाल लेकर के आ रही है। कंपनी ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूजर तेजेर के लिमिटेड एडिशन को इंडिया में लांच किया है वही यह नया एडिशन केवल 31 अक्टूम्बर तक ही इंडिया में उपलब्ध होगा। यह एक शानदार एसयूवी कार है जो हर मौसम में अलग प्रदर्शन करती है। स्पेस की इसमें कोई कमी नहीं है। भारत में अर्बन क्रूजर टेजर की डिमांड लगातर बढ़ रही है।
Taisor का नया एडिशन
टोयोटा टेजर के नए एडिशन में एक्सटीरियर के साथ ही इंटीरियर में काफी बदलाव किए गए है। इस नए मॉडल में 20,000 रुपये से ज्यादा की टोयोटा एसेसरीज दी जा रही है। टोयोटा टेजर के एक्सटीरियर में बदलाव किये हैं, गाड़ी की हेडलैम्प, फ्रंट ग्रिल और साइड मोल्डिंग को क्रोम से गार्निश किया गया है, जिसकी मदद से यह ज्याद प्रीमियम नजर आती है। इसके अलावा टेजर के इंटीरियर में डोक वाइजर्स, सभी मौसम के लिए 3D mats और डोर लैम्प्स को जोड़ा गया है।
टोयोटा टेजर लिमिटेड एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 10.56 लाख रूपये से शुरू होती है जो 12.88 लाख रुपये तक जाती है। यह एडिशन केवल 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ दिया गया है। टोयोटा टेजर में लगे इस इंजन से 100 hp की पावर मिलती है।
टोयोटा टेजर के स्टैंडर्ड मॉडल की बात करें, तो ये 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ में आता है ये इंजन 90 hp की पावर मिलती है। इस इंजन के साथ में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के ऑप्शन मौजूद हैं। इस इंजन से वहीं CNG पावर्ड वर्जन मैनुअल ट्रांसमिशन देता है। इस इंजन से 78 hp की पावर मिलती है। टेजर लिमिटेड एडिशन टोयोटा के हाइराइडर फेस्टिवल एडिशन की तरह ही है। इस नए एडिशन के दम पर कंपनी इस फेस्टिव सीजन में अपनी बिक्री बढ़ाना चाहती है।







