भारत में लोगों के बीच इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स का क्रेज तेजी के साथ में बढ़ता जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में आपको ढेर सारे विकल्प मिल जाते है जबकि इलेक्ट्रिक बाइक सीमेंट में अब नए आने शुरू हो गए है। इस बीच रॉयल एनफील्ड भी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस पर काम कर रही है वैसे हैवी इंजन सेगमेंट में कंपनी के पास एक से बढ़कर एक बाइक्स मौजूद हैं। लेकिन अब कंपनी EV सेगमेंट में भी अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है। रॉयल एनफील्ड का नया टीजर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। कब तक इस बाइक को लॉन्च किया जाएगा और इसमें क्या कुछ होगा खास ?
Royal Enfield की पहली Electric Bike
रॉयल एनफील्ड अपनी पहली Electric Bike की लांचिंग की तैयारी कर रहा है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसे EICMA 2024 के दौरान पेश कर सकती है। रॉयल एनफील्ड के पास इस समय 350cc से लेकर 650cc इंजन की क्षमता वाली पेट्रोल बाइक्स हैं और अब कंपनी का टारगेट EV सेगमेंट की तरफ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ टीजर
कंपनी की तरफ से हाल ही में सोशल मीडिया के ऊपर टीजर जारी किया गया है जो आते ही वायरल हो गया। इस टीजर में कई सारी जानकारी दी गयी है। इस बाइक को 4 नवंबर 2024 को पेश किया जाएगा। 19 सेकेंड के इस वीडियो में स्पेस को दिखाया गया है जिसमें पैराशूट के साथ बांधी गई बाइक धरती की ओर आती दिखाई गई है। इसके साथ ही रॉयल एनफील्ड की ओर से Save The Date 4 नवम्बर दिखाई गयी है। इतना ही नहीं कंपनी की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी गई है।
कब होगी लॉन्च ?
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि टीजर में 04.11.2024 तारीख लिखी है, जो इस बात की तरफ सीधा इशारा है कि कंपनी फिलहाल इसे पेश करेगी, और अगले साल आधिकारिक तौर पर इसे January 2025 में लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बाइक को Bharat Mobility 2025 के दौरान लॉन्च किया जाएगा।
कीमत और रेंज
इस बाइक की कीमत से लेकर इसकी बैटरी और रेंज को लेकर को डिटेल्स सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे कंपनी की अन्य बाइक्स की तरह मॉर्डन रेट्रो स्टाइल में लाए। वही लांचिंग के समय इसकी संभावित कीमत 3 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।







