IND vs NZ : 462 रन बनाकर टीम इंडिया ने 32 साल खड़ा किया बड़ा स्कोर, पहली बार हुआ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय टीम न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच की सीरीज में भाग ले रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने बड़ा रिकॉर्ड खड़ा किया है। इस टेस्ट में टीम इंडिया ने इस मैच में सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ रन बना लिए। भारतीय टीम ने 34 साल तेज स्ट्राइक रेट से रन कूटने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। भारत ने इससे पहले सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ टेस्ट में बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के खिलाफ ही साल 1990 में की थी।

टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर के इतिहास में सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है। इस मैच के दौरान टीम इंडिया ने दूसरी पारी 99.3 ओवर में 4.64 के स्ट्राइक रेट के साथ 462 रन बना लिए और अपना सर्वाधिक रेट के साथ स्कोर खड़ा किया। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 1990 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 4.61 स्ट्राइक रेट के साथ 104.3 ओवर में 482 रन बनाए थे। वही साल 2013 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4.58 के साथ 108 ओवर में 495 रन बनाए थे। इसके अलावा साल 2018 में भारतीय टीम ने 4.52 के स्ट्राइक रेट के साथ 474 रन बनाए थे।

बेंगलरू में खेले जा रहे है मुकाबले के पहले दिन बारिश के कारण रद्द हो गया है। इसके बाद दूसरे दिन भारीय टीम पहली पारी में 46 रनों पर सिमट गयी। यहाँ भारतीय टीम का सबसे छोटा बन गया। वही न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भारत ने 462 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से युवा खिलाड़ी सरफराज खान ने दमदार शतक बनाया। उन्होंने 195 गेंदों में 150 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 105 गेंदों में 99 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए आखिरी दिन 107 रनों की जरूरत है। न्यूजीलैंड के पास 10 विकेट शेष भी है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib