इस दिवाली के शुभ मौके पर सभी ऑटो मोबाईल कंपनियां नए मॉडल पेश करती है। इस लिस्ट में हुंडई क्रेटा का शामिल किया गया है। इस कार की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है, कंपनी को वेटिंग पीरियड भी बढ़ाना पड़ गया है। इस दिवाली हुंडई क्रेटा को खरीदने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए जानना जरूरी होगा कि हुंडई की इस कार को खरीदने के लिए अलग अलग शहरों में कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है। आइए जानते है
कितना है वेटिंग पीरियड?
अगर आप मुंबई के रहने वाले है और वहां हुंडई क्रेटा को खरीदने जा रहे है तो बिल्कुल भी देरी न करे। वही इस कार को आप 1 महीने के वेटिंग पीरियड के बाद घर ला सकेंगे। राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां कार का वेटिंग पीरियड 1 से 2 महीने के बीच में रखा गया है। आपको बता दे, दिल्ली में वेटिंग पीरियड कार के वेरिएंट के आधार पर है।
हुंडई क्रेटा के लिए 15 से 20 दिन रखा गया है, जबकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा है। यहाँ कार खरीदने का वेटिंग पीरियड 4 महीने से भी ज्यादा है। कार को अपने घर तक लाने के लिए आपको करीब 4 महीने का इंतजार करना होगा।
हुंडई क्रेटा खरीद रहे है तो आपको सबसे पहले इस कार की बुकिंग कर लेना। इसमें देरी होने पर आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, अगर आप तुरंत कार को बुक करेंगे। तभी वेटिंग पीरियड के हिसाब से इंतजार के बाद आप इस कार को घर लाने का सपना है तो आपको शहरों और डीलरशिप के बेसिस पर हुंडई क्रेटा का वेटिंग पीरियड भी अलग-अलग हो सकता है।
हुंडई क्रेटा के टॉप फीचर्स
हुंडई क्रेटा के फीचर्स की बात करें तो इस कार में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, एक डीजल इंजन और एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके साथ ही 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, इंटेलीजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT), 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) और रिवाइज्ड क्रेटा में 6-स्पीड मैनुअल का ऑप्शन भी है। इसके अलावा हुंडई क्रेटा में आपको टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, एक ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ADAS, 6 एयरबैग्स, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और एडिशनल सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।







