हिना खान कैंसर से लड़ाई लड़ रही है। इस जानलेवा बीमारी की वजह से उन्हें कई चीजों से कुर्बानी भी देनी पड़ी है। फिर चाहे बाल हो या फिटनेस हिना खान को कैंसर की वजह से काफी ज्यादा नुक्सान झेलना पड़ रहा है। कैंसर के कारण हिना खान के लुक पर सीधा असर देखने को मिला है। एक्ट्रेस के बाल जा चुके है। उनके आईब्रो हो या फिर आईलैशेस सब कुछ उड़ चुका है। ऐसे में कभी-कभी तो फैंस भी एक्ट्रेस का चेहरा देखकर परेशान हो जाते हैं।
क्यों इमोशनल हुईं हिना खान?
हिना खान का भी कुछ ऐसा ही हाल है। हिना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब चंद मिनटों में वायरल हो गया है। एक्ट्रेस ने अब कुछ ऐसा कह दिया है जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए हैं। वो अब अपने लुक्स को लेकर थोड़ी कॉन्शियस लग रही हैं। वैसे तो हिना खान ने हर कदम बड़ी समझदारी से उठाया है। बाल झड़ने से पहले ही हिना ने उसे खुद काटकर विग तैयार करवा ली थी ताकि एक्ट्रेस के लुक्स या उनका काम बीमारी के आड़े न आए।
हिना खान तस्वीर शेयर कर हुईं इमोशनल
वही मेकअप की वजह से उनके चेहरे में हुए बदलाव को जैसे तैसे छिपा पाने में कामयाब रही। लेकिन उन्हें बिना मेकअप के अपने पहले के लुक्स और अब के लुक्स में काफी डिफरेंट दिख रहा है यही वजह है एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर और शेयर कर सोशल मीडिया पर भावुक दिख रही है। हिना ने अब इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। ये उनके आधे चेहरे का क्लोज है जो बेहद खूबसूरत दिख रहा है इसमें हिना ने न्यूड मेकअप किया हुआ है।
खुद को पहचान पाने में हुई असमर्थ
इस तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जब हिना को कैंसर के साइड इफेक्ट नहीं हुए थे। उनका चेहरा एकदम ग्लो कर रहा है और एकदम पहले जैसा ही दिख रहा है। इसे शेयर करते हुए हिना ने अपनी फीलिंग्स बताई है। हिना ने लिखा है, ‘Omgeee ये मैं हूं…।’ इसी के साथ हिना ने इमोशनल होकर रोने वाला इमोजी भी शेयर किया है। ऐसा लग रहा है जैसे हिना खुद को देखकर ही हैरान रह गई हैं। वो ऐसी दिखने के लिए तड़प रही हैं।







