Special Trains 2024 : दिवाली-छठ पर रेलवे की तरफ से यात्रियों को शानदार मौका, 7000 स्पेशल ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे 2 हजार यात्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इस दिवाली और छठ के पर्व पर भारतीय रेलवे की तरफ से लोगों को तोहफा दिया है। दरअसल, इस बार 2023 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में बताया कि पिछले साल भारतीय रेलवे ने कुल 4500 स्पेशल ट्रेन चलाई थी। इस साल ये संख्या 7 हजार कर दी गयी है। केंद्र सरकार का दावा है कि स्पेशल ट्रैन इस साल करीब 2 लाख अतिरिक्त लोग सफर कर सकते है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि त्यौहार पर यात्रा कर रहे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित रखने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे और आरपीएफ कर्मियों को लगाया गया है। हर बड़े स्पेशन पर दिवाली और छठ पर्व के लिए अलग से ऑपरेशन रूम बनाया गया है।

स्पेशल ट्रैन के अलावा दो विकल्प
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेन के अलावा हर बड़े स्टेशन और जॉन में कुछ डब्बों को रिजर्व में रखा गया है जिससे कि जरूरत पड़ने में उन्हें व्यस्त रूट पर चलाया जा सके। इसके साथ ही रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों को एडिशनल या स्पेशल ट्रेन कि जानकारी IRCTC की वेबसाइट या IRCTC के मोबाइल ऐप का मिल जाएगी। वह अपने नजदीकी स्टेशन, वेबसाइट या ऐप से इनकी टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं।

यहाँ से बुक करे टिकट
आपक टिकट बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट पर लॉगिन करना है। अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो “Register” पर क्लिक करके नया अकाउंट बना लें। लॉगिन के बाद Find Trains या Search बटन पर अपने ट्रेन चुनें। इसके बाद यात्री का नाम, उम्र और अन्य डॉक्यूमेंट्स डाले। टिकट कि कीमत का भुगतान कर टिकट डाउनलोड करे।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib