नींबू से ज्यादा कारगार है इसके छिलके, सेवन करने से मिलेंगे शरीर को मिलेंगे गजब का फायदा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लोग नींबू का इस्तेमाल कर इसके छिलकों को इधर उधर फेंक देते है लेकिन वह पोषण और स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते है। हालाँकि ज्यादातर लोग नींबू के रस या गूदे पर ध्यान देते है, लेकिन छिलका अपने आप में विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों का सोर्स है जो सेहत के लिए फायदेमंद होते है। जब भी नींबू के छिलकों की बात होती है तो लोग उसे घरेलू काम बर्तन साफ़ करने में भी किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते है इसके छिलके कितने ज्यादा फायदेमंद होते है। ऐसे में आइए जान लेते है इसे खाने का सही तरीका।

नींबू के छिलकों का पोषण
नींबू के छिलके पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इनमें भी नींबू जितना विटामिन-सी होता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम और पोटैशियम होता है, जो आपकी सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। इसके अलावा, ये छिलके फ्लेवोनोइड्स और लिमोनीन जैसे तत्वों से भी भरे होते हैं, जो कैंसर की रोकथाम कर सकते हैं।

नींबू के छिलके खाने के फायदे
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए
नींबू के छिलकों में विटामिन C की मात्रा अधिक होती है जो इम्युनिटी को मजबूत करने के काम करता है, विटामिन C आपके शरीर के संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और यह वायरस से भी दूर रखता है। ऐसे में आपको आहार में, खासतौर से सर्दी और फ्लू के मौसम नींबू के छिलकों का सेवन करने से बचना चाहिए।

हृदय रोग के लिए फायदेमंद
नींबू के छिलकों में मौजूद फाइबर, पोटेशियम और फ्लेवोनोइड हार्ट हेल्थ में योगदान करते हैं। फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, जबकि पोटेशियम से ब्लड प्रेशर सही रहता है। नींबू के छिलकों में मौजूद फ्लेवोनोइड सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद
नींबू के छिलके विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं, जो त्वचा के रोगों को कम करते हैं। विटामिन-सी कोलेजन उत्पादन में मदद करता है, जो स्किन को टाइट और यंगर लुकिंग बनाए रखता है। नींबू के छिलकों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन सेल्स को सूरज की हानिकारक किरणों और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं।

पाचन में सुधार
नींबू के छिलकों में मौजूद फाइबर मल त्याग करने में मदद करता है। इन छिलकों के सेवन से आंतों में गुड बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ती है, जो कब्ज, एसिडिटी से लेकर हर प्रकार की पाचन की समस्याओं को दूर करते है।

कैसे खाएं नींबू के छिलके?
नींबू के छिलकों को आप कद्दूकस करके इन्हें अपनी हर्बल टी में मिलाकर पी सकते हैं।
आप चाहें तो नींबू के कद्दूकस किए हुए छिलकों को ही पानी में उबालकर एक हेल्दी ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं।
नींबू के छिलके और अदरक को मिलाकर एक अचार बनाया जाता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है।
आप नींबू के छिलकों को इकट्ठा करके, इन्हें सूखाकर या फिर माइक्रोवेव में ड्राई करके इनका पाउडर तैयार कर सकते हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib