Madhya Pradesh : ट्रेन में अचानक से धुंआ निकलते देख चलती ट्रेन से कूदने लगे यात्री, शाम 5:20 हुआ हादसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रविवार शाम को एक चलती ट्रैन में आग लग गयी। आग लगने के बाद अपनी जान बचाने के लिए कई यात्री ट्रैन से कूद पड़े। फ़िलहाल हादसे में जानमाल के नुकसान को लेकर के कोई सूचना सामने नहीं आई है। वही बचाव और राहत कार्य लगातार जारी है। रविवार शाम करीब 5:20 बजे ट्रेन संख्‍या 09347 डॉ. अम्बेडकर नगर-रतलाम डेमू ट्रेन में आग लगी है। जब इस ट्रेन में आग लगी तो ये इंदौर से रतलाम जा रही थी। यहाँ कि रुनिजा और नौगांव के बीच अचानक ट्रेन से धुंआ निकलने लगा और आग लग गई।

यात्रियों में मची भगदड़
दिवाली के समय होने की वजह से ट्रैन यात्रियों से भरी हुई थी। लोगो को ट्रेन में आग लगने का पता चला तो भगदड़ मच गयी। वही कुछ लोग तो चलती ट्रेन से खुदने की कोशिश करने लगे, उन्हें मामूली चोट लगी। वही धुंआ निकलने के बाद ट्रेन चालक ने ट्रेन रोक दी।

हादसे के जांच के निर्देश दिए गए
इस बारे में नजदीकी स्टेशन और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर फायर विभाग के लोगों ने आग पर काबू पाया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसे में फिलहाल जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

किसानों ने की आग बुझाने में मदद
आग लगने के बाद स्थानीय किसानों ने अपनी मोटरपंप और पाइप का इस्तेमाल कर आग को बुझाने का प्रयास किया। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। वही रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों को सुरक्षित स्टेशन तक पहुंचाया जा रहा है। हालत पर पूरी तरह काबू पा लिया है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib