टाटा मोटर्स की गाड़ियों की बाजार में मांग बढ़ती जा रही है। कंपनी अपनी अलग अलग प्राइस रेंज और सेगमेंट में कार ऑफर कर रही है। इस कड़ी में कंपनी की एक स्मार्ट कार है जिसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट और ऑटो एसी जैसे फीचर्स मिल जाते है। हाल ही में कंपनी ने अपनी Tata Tiago EV के सेल्स आंकडे जारी किए हैं। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट से अब तक कार के 50000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है। Tata Tiago EV के फीचर्स की बात करें तो ये कार शुरुआती कीमत 7,99 लाख रुपये में आती है। ये फैमिली कार है, जिसमें 240 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।
Tata Tiago EV का स्पेसिफिकेशन
ये कार न्यू जनरेशन कार है जिसमें हाई स्पीड के लिए 19.2 KWh की बैटरी दी गयी है। कंपनी का दावा है कि ये कार सड़क पर 120km/h की टॉप स्पीड देती है। ये कार एक बार फुल चार्ज होने पर 315km तक चलती है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। कार में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। कार में रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज जैसी सुविधा दी गयी है।
ये कार महज 57 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है
कार का टॉप मॉडल 11.49 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। कार अलग-अलग बैटरी पैक पर 60.34 से 73.75 Bhp तक की पावर जनरेट करती है। कार में चार ट्रिम ऑफर किए जा रहे हैं। कार फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है। यह कार डीसी फास्ट चार्जर से महज 57 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।







