दिवाली के मौके पर बॉलीवुड के दो सुपरस्टार की फिल्में ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है इन दोनों फिल्मों ने अपने अपने लेवल पर काफी अच्छी कमाई की है और बॉक्स ऑफिस के ऊपर जबरदस्त रिकॉर्ड खड़ा किया है दोनों फिल्मों की पहले दिन के क्लेक्शन की बात की जाए तो यह करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, जो कि भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पहले दिन अजय देवगन की फिल्म कार्तिक आर्यन की फिल्म को टक्कर देने में सफल रही। लेकिन बाद के आकड़ों ने ऐसे पासा पलटा की सब कुछ हेर फेर कर दिया।
कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ निकली आगे
कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ ने पहले दिन 35.5 करोड़ रूपये की कमाई की।, वहीं अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा छुआ। हालांकि, एक हफ्ते के बाद ऐसा लगता है कि ‘भूल भुलैया 3’ तगड़े कॉम्पीटिशन के बावजूद एक कदम आगे निकल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 9 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ‘सिंघम अगेन’ ने आठवें दिन 7.45 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया।
‘भूल भुलैया 3’ के जबरदस्त आंकड़े
भूल भुलैया 3’ ने अपने पहले हफ्ते में 167.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और निर्माता दावा कर रहे हैं कि फिल्म ने सात दिनों में 168.86 करोड़ रुपये की कमाई की। ये फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, संजय मिश्रा और विजय राज जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म ने कम शो और सीमित स्क्रीन के बावजूद ‘सिंघम अगेन’ को कड़ी टक्कर दी है।
दूसरी तरफ ‘सिंघम अगेन’ ने आठ दिनों में 180 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 125 करोड़ रुपये की कमाई की, जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे बड़े स्टार्स नजर आए हैं।







