आज के समय में टमाटर की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आय का जरिया बन गयी है इसकी कुछ ऐसी भी किस्में है जिसमें न कीट लगते हैं और न ही कोई रोग लगता है. इन किस्मों की खेती से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। टमाटर एक ऐसी फसल है जसिकी बाजार में काफी ज्यादा मांग रहती है। इन दिनों टमाटर की खेती किसानों के लिए फायदा का सौदा साबित हो रही है, यदि आप इन दिनों टमाटर की कुछ ऐसी किस्म की तलाश कर रहे है जिससे अधिक उपज मिलती है, तो आप टमाटर की हाइब्रिड किस्म 3140 की खेती कर सकते हैं. आइए बताते हैं इसके बीज और इसकी खासियत जान लेते है।
यहाँ से खरीदे टमाटर के बीज
राष्ट्रीय बीज निगम किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टमाटर की उन्नत किस्म 3140 का बीज बेच रहा है। इस बीज को आप ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। यहां किसानों को कई अन्य प्रकार की फसलों और फूलों-फलों के बीज भी आसानी से मिल जाएंगे। किसान इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर डिलीवरी कर सकते है।
3140 किस्म की खासियत
टमाटर की उन्नत किस्म 3140 खेती करने के लिए बहुत अच्छी किस्म है। इसकी खेती तीनों सीजन में आसानी से की जा सकती है। इसके फल 80 से 100 ग्राम के और चपटे होते हैं। इस किस्म की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये 60 से 65 दिनों में पककर तैयार हो जाता है और इसमें रोग नहीं लगता है। वहीं, इस किस्म की बुवाई का समय खरीफ सीजन में जून से जुलाई, रबी सीजन में अक्टूबर से नवंबर का होता है। इसके साथ ही इस किस्म से बंपर उत्पादन देता है।
टमाटर के इस किस्म की कीमत
अगर आप टमाटर की खेती करना चाहते हैं तो 3140 किस्म के 50 ग्राम के पैकेट का बीज फिलहाल 9 फीसदी छूट के साथ 3200 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगा। इसे खरीद कर आप आसानी से टमाटर की खेती कर बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं।
टमाटर की खेती करने की विधि
टमाटर की कैसे बुवाई करने से किसानों को अच्छा उत्पादन मिल सकता है वही दरअसल, टमाटर की बुवाई लाइन से लाइन और पौधे से पौधे की दूरी में करनी चाहिए। टमाटर की किस्मों को 60 से.मी लाइन से लाइन और 45 से.मी पौधे से पौधे की दूरी पर बीज की बुवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही तेजी से बढ़ने वाली किस्मों को 75 से.मी लाइन से लाइन और 50 से.मी पौधे से पौधे की दूरी रखनी चाहिए। वहीं, बीज की बुवाई शाम 3 बजे के बाद करनी चाहिए जिससे कि रात में बीज अच्छे से सेट हो जाएं।







