शरीर में दिख रहे है इस तरह के बदलाव, तो हो सकती है विटामिन A की कमी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विटामिन A हमारे शरीर के जरूरी न्यूट्रिएंट्स है, जो आँखों, त्वचा और इम्युनिटी सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करता है इसकी कमी होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव दिखने लगते है जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। शरीर में विटामिन A की कमी होने पर कई तरह के लक्षण नजर आने लगते है। जैसे नजर कमजोर होना, त्वचा का रूखा और बेजान होना, बालों का झड़ना, संक्रमण का जल्दी होना और थकान महसूस करना। यदि आप इन लक्षणों को नजरअंदाज करते है तो कई बीमारियों की वजह बन सकते है। ऐसे में आइए जान लेते है विटामिन A की कमी से शरीर में होने बड़े बदलावों के बारे में जान लेते है।

आँखों की रौशनी कम होना
जब शरीर में Vitamin A की कमी होती है, तो हमारी आंखें कम रौशनी में सही से काम नहीं कर पाती है। इसे नाइट ब्लाइंडनेस कहते हैं। रात के समय या कम रोशनी में चीजें साफ दिखाई नहीं देतीं।

रूखी और सूखी त्वचा
Vitamin A हमारी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसकी कमी से त्वचा रूखी, खुरदरी और पपड़ीदार हो जाती है। इससे खुजली और जलन भी हो सकती है।

इम्युनिटी कमजोर होना
Vitamin A हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। जब इसकी कमी होती है, तो शरीर जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगता है। सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमण बार-बार होने लगते हैं।

बाल टूटना
Vitamin A की कमी से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। समय के साथ ये कमजोर होकर झड़ने लगते हैं, जिससे गंजापन भी हो सकता है।

हार्मोन संतुलन
पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए Vitamin A हार्मोन को संतुलित रखने में हेल्प करता है। इसकी कमी से सेक्स लाइफ पर असर पड़ता है और प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ सकता है।

बच्चों के विकास में मदद
बच्चों के विकास के लिए Vitamin A बहुत जरूरी है। इसकी कमी से उनकी लंबाई और शारीरिक विकास धीमा हो सकता है। इसके पढ़ाई और खेल में भी बच्चे कमजोर महसूस कर सकते हैं।

आँखों में नमी, सूखापन और जलन
Vitamin A की कमी से आंखों में नमी कम हो जाती है, जिससे सूखापन और जलन महसूस होती है। आंखें में बार-बार खुजली होने लगती हैं, जो आगे चलकर आंखों की गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib