यदि आप घर में रखते तुलसी की पूजा, तो जरूर रखे इन बातों का ख्याल, वरना भंग हो जाएगी घर की शांति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिन्दू धर्म तुलसी को अत्यंत पवित्र और पूजनीय माना गया है कहा जाता है जिस घर में तुलसी की पूजा होती है उस घर में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहती है वही भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय होती है। प्रभु नारायण की पूजा और भोग तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है हर दिन के समय तुलसी को जल देने और शाम के समय तुलसी के सामने दिया जलाने से माँ लक्ष्मी का वास रहता है। लेकिन तुलसी की पूजा करते समय इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

तुलसी में जल देने का सही समय
तुलसी में हमेशा सूर्योदय यानी सुबह के समय जल देना चाहिए। यह वक्त सबसे अच्छा और फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्योदय के समय तुलसी में जल देने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अगर घर में धन आदि से जुड़ी दिक्कतें हैं तो वो भी दूर हो जाती हैं।

तुलसी में इस दिन न चढ़ाएं जल
यदि आपके घर में तुलसी है तो उसमें रोजाना जल चढ़ाना चाहिए। लेकिन रविवार एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए। एकादशी के दिन तुलसी माता का निर्जला उपवास रहता है और जल चढ़ाने से उनका व्रत भंग हो सकता है। एकादशी के दिन तुलसी में जल चढ़ाने से जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

दिशा का रखे ध्यान
अगर आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगा रहे हैं तो दिशा का खास ध्यान रखें। तुलसी को दक्षिण दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि इस दिशा में तुलसी रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

जल देने का सही वक्त
तुलसी में अधिक मात्रा में जल नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से तुलसी के पौधे की जड़ें खराब होने लगती हैं और तुलसी का पौधा जल्दी सूखने लग जाता है। कहा जाता है तुलसी का पौधा सूखना अच्छा नहीं होता है।

महिलाएँ इन बातों का रखे ख्याल
तुलसी की पूजा करते समय महिलाओं को अपने बालों को खोलकर नहीं रखना चाहिए। महिलाओं को अपने बालों को बांधकर तुलसी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib