Honda के इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करने की टेंशन खत्म, नए टीजर से जानकारी हुई लीक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इन दिनों देशभर में हौंडा बाइक एंड स्कूटर इंडिया के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की लांचिंग का इंतजार हो रहा है। इस नए स्कूटर को 27 नवंबर को लांच किया जाएगा। वही गुरुवार को कंपनी ने एक नए वीडियो टीजर रिलीज किया गया है। इस नए स्कूटर को चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योकि कंपनी इसे रिमूवेबल बैटरी पैक के साथ में आती है अब इसका फायदा ये होगा कि आपको स्कूटर को घर में चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस स्कूटर में लगी बैटरी पैक को चार्जिंग स्टेशन में बदल पाएंगे। ये फीचर ग्राहकों के काफी काम आएगा।

फुल चार्ज होने में लगेगा इतना समय
होंडा के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.20 लाख रुपये तक हो सकती है। इतना ही नहीं सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 100-110km की रेंज ऑफर कर सकता है। इसकी बैटरी को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है। वही नया स्कूटर एक्टिवा EV के नाम से आ सकता है। नया स्कूटर नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आएगा। मौजूदा पेट्रोल स्कूटर की तुलना में यह काफी एडवांस्ड फीचर्स के साथ आएगा। इसमें स्पेस का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। सामान रखने के लिए इसमें छोटे-छोटे स्टोरेज भी मिल सकते है।

न्यू बैटरी पैक के साथ में आएगा मॉडल
आपको बता दें कि पिछले साल होंडा ने बाया कि EV सेगमेंट में दो नए स्कूटर लांच किया गया है। इनमें से एक स्कूटर को फिक्स बैटरी के साथ और दूसरे को रिमूवेबल बैटरी के साथ में आता है। लेकिन भारत में पहला स्कूटर रिमूवेबल बैटरी वाला होगा।
EICMA 2024 में होंडा ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया। होंडा की इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पावर देने के लिए दो रिमूवेबल बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज पर यह 100-110km किलोमीटर की रेंज देगा। आपको बता दें कि इस मॉडल का कॉन्सेप्ट पिछले साल टोक्यो मोटर शो में भी दिखाया गया था।

इनसे होगी कड़ी टक्कर
होंडा के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का सीधा मुकाबला Ola S1, TVS iQube, Ather Rizta, 450, और Bajaj Chetak EV से होगा। फ़िलहाल इस स्कूटर की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। इस स्कूटर में डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा जो कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आ आएगा।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib