आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण विकेटकीपर केएल राहुल को करोड़ों रूपये मिले है। राहुल का बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये है लेकिन अब उन्हें दिल्ली कैप्टिलस ने 14 करोड़ रूपये में टीम में शामिल कर लिया है वही इससे पहले राहुल LSG टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इस साल 2022 से साल 2024 तक LSG टीम की कप्तानी की है इसके साथ ही आईपीएल 2025 के लिए उन्हें LSG ने रिलीज कर दिया था।
इन टीमों की कप्तानी कर चुके है राहुल
आपको बता दे, केएल राहुल LSG के अल्वा पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके है। उनके पास में IPL कप्तानी करने का काफी अच्छा अनुभव है ऐसे में दिल्ली कैप्टिलस उन्हें कप्तान बना चुकी है। वही दिल्ली में ऋषभ पंत की जगह भी ले सकते है। इसके साथ ही दिल्ली ने आगामी डिज्न के लिए पंत को रिटेन नहीं किया। इसके साथ ही मेगा ऑक्शन 2025 में एलएसजी ने 27 करोड़ में खरीदा है। ऐसे में आगामी सीजन में पंत एलएसजी के लिए दिखेंगे, जबकि राहुल दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
राहुल ने पिछले सीजन कमाल किया काफी अच्छा प्रदर्शन
राहुल लगातार आईपीएल में रन बना रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में भी एलएसजी के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। इसके अलावा वह साल 2022 में एलएसजी को पहली बार प्लेऑफ में भी पहुंचाया था। वही पिछले सीजन राहुल ने 14 मैच में 520 रनों को अपने नाम किए थे। उन्होंने 37.14 की औसत के साथ 4 अर्धशतक अपने नाम किए थे। इसके अलावा राहुल 132 मैच में 45.46 की शानदार औसत के साथ 4683 रनों को अपने नाम किया है। आईपीएल में उन्होंने 4 शतक और 37 अर्धशतक बनाए हैं।







