भारत में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर 27 नवम्बर को लांच करने जा रही है वही लांचिंग से पहले कंपनी ने इसके टीजर भी पेश किया है। जिसमें इसके हर एक नए फीचर का खुलासा किया गया है। वही सोर्स के मुताबिक, नया इलेक्ट्रिक स्कूटर के नाम से जाना जाता है लेकिन कंपनी ने इसका अभी खुलासा नहीं किया है। वही लांचिंग से पहले स्कूटर का एक और टीजर सोशल मीडिया के ऊपर जारी किया गया है। ऐसे में आइए जान लेते है इस स्कूटर के फीचर्स के बारे में जान लेते है।
नया टीजर हुआ जारी
होंडा की ओर से नए एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया टीजर जारी किया गया है। कंपनी की ओर से जारी किए गए नए टीजर में स्कूटर के चार्जिंग पोर्ट की जानकारी दी गई है। इस नए स्कूटर के फीचर्स और डिजाइन का खुलासा हुआ है। अभी तक जिन फीचर के बारे में जानकारी मिली है उसके मुताबिक नए स्कूटर में दो तरह के डिजिटल स्पीडोमीटर मिलेंगे। इसके साथ ही LED लाइट्स, रेंज, ड्राइविंग मोड्स और रिमूवेबल बैटरी की जानकारी मिलेगी। इस स्कूटर में राइडिंग के लिए दो मोड्स मिल सकते हैं। इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिलेगी।
इन स्कूटर से होगी टक्कर
होंडा के पहले Electric Scooter का सीधा मुकाबला Ola, Ather, Vida, TVS iQube और Chetak जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ होगा। ऐसे में आइए जान लेते है आपको हौंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना चाहिए या नहीं। लांचिंग के बाद इसकी कीमत और बैटरी लाइफ के साथ कंपनी क्या नये फीचर्स को शामिल कर रही है।







