21 दिनों के लिए हर रोज करे तिल का सेवन, इन बीमारियों से दिलाएगी जड़ से राहत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बदलती हुई लाइफस्टाइल के चलते सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। हमारी सेहत का ख्याल रखने में डाइट में मुख्य योगदान है। यदि हमारी डाइट हेल्दी रहेगी तो गंभीर या संक्रामक बीमारियां हमें जल्दी नहीं रहेगी। वही डाइट ऐसा होनी चाहिए। ऐसे में आपको कुछ चीजों को एड करना जरूरी है। ऐसा तिल ही सुपरफूड्स है जिसे खाने से काफी लाभ पहुँचता है। वही सर्दियों के मौसम में अधिकांश हिस्सों में फैले प्रदूषण से आपकी रक्षा करते है। ऐसे में आइए जान लेते है तिल खाने का सही तरीका क्या है।

इम्युनिटी को करे मजबूत
तिल किसी मेडिसिन से कम नहीं है। इसे हर उम्र के लोग खा सकते हैं। गर्भवती महिलाएं भी कुछ सावधानियों के साथ इनका सेवन कर सकते हैं। तिल में जिंक और सिलेनियम जैसे तत्व पाए जाते है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत रखते हैं। ये बीज हमें संक्रमणों से लड़ने में सहायता देते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाएं
तिल में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम की मात्रा होती है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है। अगर हम 21 दिनों तक रोज तिल खाएंगे, तो इससे हमारी हड्डियों का स्वास्थ्य सही रहेगा। वहीं, जिन लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी होती है या आर्थराइटिस होता है, उन्हें रोजाना तिल खाना ही चाहिए।

लंग्स को डिटॉक्स करे
तिल हमारे फेफड़ों की गहराई से सफाई कर सकता है। इन बीजों को यदि हम गुड़ के साथ मिलाकर खाएं, तो प्रदूषण का दुष्प्रभाव फेफड़ों को नहीं होगा।

हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी
तिल ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और मैग्नीशियम का बेहतरीन सोर्स है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और दिल की बीमारियों से भी हमारी रक्षा करता है। 21 दिनों तक तिल खाने से हार्ट डिजीज का रिस्क कम किया जा सकता है।

खून की कमी को करे दूर
तिल में भरपूर मात्रा में आयरन होता है खून की कमी को पूरा करता है यह एनीमिया रोग में काफी लाभकारी होता है। तिल खाने से खून की सफाई होती है। वही ब्लड में अगर टॉक्सिन्स होते हैं, तो इससे स्किन की समस्याएं बढ़ती है। तिल खाने से ब्लड प्यूरिफाय भी होगा और हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ेगा।

कैसे करे तिल का सेवन ?
वही गुड़ के साथ तिल मिलाकर, छोटे-छोटे लड्डू बनाकर खाएं। आप लाल, काले और सफेद, किसी भी तिल या फिर तीनों को मिक्स करके लड्डू बना सकते हैं। वही लड्डू बनाने के लिए आपको घी या तेल का यूज नहीं करना है।
जिन लोगों को सूखी खांसी की समस्या है, वे तिल का काढ़ा बनाकर उसमें हल्का सा गुड़ या फिर मिश्री मिलाकर पी सकते हैं। इस ड्रिंक को दिन में 2 से 3 बार पिएंगे, तो जल्दी राहत मिलेगी।
वहीं, आप चाहें, तो तिल को रोजाना 1 चम्मच ऐसे ही या हल्का भूनकर भी खा सकते हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib