आपको बता दे, AVPL इंटरनेशनल बिहार के औद्योगिक क्षेत्र बिहटा में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने जा रहा है जिससे केवल स्थानीय लोगो को रोजगार के लाभ मिलेंगे। वही प्रतिवर्ष 24000 ड्रोन बनाकर ये यूनिट 11 राज्यों में सीधे तौर पर 10,000 युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के अवसर प्रदान करेगी। वही AVPL International बिहार में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने वाली ड्रोन कंपनी बन गयी है जो कि बिहार में पहली ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने जा रही है।
इस यूनिट से बिहार समेत आस पास के 10 राज्यों को ड्रोन तकनीक से जोड़ा गया है वही बिहार में विशेष पैकेज के अंतर्गत बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के अंतरगर्त बड़े बड़े उधोगो और निर्माता कंपनियों को औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश करने हेतु आकर्षित कर रही है वही बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग बढ़ावा देने और बिहार के स्थानीय क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए के इस पहल को डिजाइन किया गया है।
बिहार के औद्योगिक क्षेत्र बिहटा में AVPL इंटरनेशनल द्वारा लगभग 16,000 वर्ग फ़ीट क्षेत्र के अंतरगर्त फैला हुआ है इसमें AVPL ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को स्थापित किया जायेगा। इस प्रोजेक्ट की शुरुआती दौर में लगभग 15 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा। इसके बाद जैसे-जैसे ड्रोन की मांग बढ़ती ही जा रही है इस यूनिट में निवेश को बढ़ाया जा सकता है वही AVPL International की इस AVPL ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में हर साल 24000 ड्रोन तैयार किये जायेंगे, जोकि कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष रूप से उपयोग में लायें जा सकेंगे। यदि इस क्षेत्र में प्रति महीने 2 हजार ड्रोन विकसित किये जा सकते है इसके साथ ही प्रतिवर्ष एक हजार युवाओं को ड्रोन पायलेट, तकनीशियन व ड्रोन ट्रेनर जैसी कई जॉब्स दी जा सकेगी इसके साथ ही जिला स्तर पर व ब्लॉक् स्तर पर ड्रोन उद्यमी तैयार किये जा सकेंगे।
इस बारे में AVPL इंटरनेशनल की संस्थापक और प्रबंध निदेशक, प्रीत संधू ने बताया कि “यह परियोजना सिर्फ एक ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नहीं है, बल्कि यह बिहार के स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने, क्षमता निर्माण और ड्रोन उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है वही स्थानीय प्रतिभाओं का उपयोग करते हुए, हम क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा दे रहें है, इतना ही नहीं भारत को ड्रोन तकनीकी के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर करने हेतु प्रयासरत हैं।”
इस AVPL ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से तैयार किये गए ड्रोन कृषि प्रथाओं को सुधारने में मदद करेगी। जिससे सटीक कृषि तकनीकों का उपयोग कर फसल प्रबंधन को अनुकूलित किया जा सकेगा, इसके साथ ही उपज में वृद्धि होगी और लागत में कमी आएगी।







