Bigg Boss 18 : खाने के लिए शुरू हुई महाभारत, इस बार घरवालों को कैसे मिलेगा ‘राशन’?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

टीवी का मोस्ट पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 इस बार अपने राशन तांडव को लेकर के काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा है। इस शो में राशन को लेकर के कोई न कोई टास्क देखने को मिलता है। ऐसे में इस बार दर्शकों के मन सवाल है कि राशन के लिए इस बार घरवालों को क्या करना पड़ेगा। इसके साथ ही इस शो का लेटेस्ट प्रोमो में घरवालों को क्या-क्या करना पड़ेगा, ये रिवील हो गया है। आइए जानते हैं कि इस बार का खाना कैसे घरवालों तक पहुंचेगा?

राशन टास्क
हाल ही में सामने आए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि इस बार राशन के लिए घरवालों को क्या-क्या करना है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस कहते हैं कि राशन बास्किट में बाटा गया है वहीं सभी घरवालों को इन बॉस्किटस को पास करना है और जब आखिरी सदस्य के पास को टोकरी जाएगी, तो तब वो राशन घर का राशन माना जाएगा।

राशन टास्क में कैसा ट्विस्ट?
इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बिग बॉस घरवालों से पूछते है कि आसान है तो घरवाले हामी भरते हैं। हालाँकि इसके बाद भी बिग बॉस कहते हैं कि अब मैं आपको बताता हूं कि इस गेम का ट्विस्ट क्या है? इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि अगर कोई सदस्य जिसके हाथों में टोकरी है और उसे वो टोकरी पास नहीं करनी है और अपने पास ही रखनी है, तो सदस्य वैसा कर सकता है।

करणवीर और ईशा की बहस
इस शो के प्रोमो में घरवाले इस टास्क को करना शुरू कर देते हैं और ईशा बैठी होती हैं। इस दौरान चुम को चेयर नहीं मिलती हैं और ईशा कहती हैं कि चुम पिक करो तुम्हें क्या लेना है। इस दौरान करणवीर और ईशा की बहस भी होती प्रोमो में नजर आ रही है। वहीं धीरे-धीरे प्रोमो में ये बहस बढ़ती नजर आ रही है और प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये टास्क बीच में ही रूक गया।

घरवालों में भी हुई बहस
इस शो में क्या होगा ये तो आने वाले एपिसोड में पता लगेगा। इसके बाद शो के प्रोमो में सभी कुछ ना कुछ बहस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अब यूजर्स भी बिग बॉस के इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट करते दिख रहे हैं वहीं देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में राशन के लिए कैसा ‘तांडव’ होगा।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib