हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने इस बार ग्राहकों को निराश नहीं किया है। इसके साथ ही कंपनी की ucson क्रैश टेस्ट में 5-स्टार हासिल करने वाली दूसरी कार बन गई हैं। इससे पहले नई वर्ना इस धारणा को तोड़ने वाली पहली कार थी, जिसमें ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार की रेटिंग दी गयी है इसके साथ ही Tucson एक शानदार SUV है जो अपने फीचर्स और परफॉरमेंस के दम पर ग्राहकों को अपनी तरफ खींच रही है इसके साथ ही इसे क्रेश टेस्ट में 5 स्टार तक की रेटिंग दी गयी है। तो आइए जान लेते है हुंडई की इस SUV में मिलने वाले फीचर्स के बारे में जान लेते है।
को क्रेश टेस्ट में मिले 5 स्टार
Hyundai के पोर्टफोलियो में 5 स्टार स्कोर हासिल करने वाली Tucson दूसरी गाड़ी है। इसे भारत NCAP के जरिए टेस्ट किया गया है। क्रैश टेस्ट में Tucson 2.0L पेट्रोल AT सिग्नेचर को शामिल किया गया था, जो 1,828 किलोग्राम के कर्ब वजन वाली 5-सीटर SUV है। इसने एडल्ट और चाइल्ट दोनों ही क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।
इसके साथ ही इसमें क्रैश टेस्ट में गाड़ी के फ्रंट, साइड और कर्टेन एयरबैग के साथ-साथ सीटबेल्ट रिमाइंडर के साथ सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट भी दिया गया है। इस टेस्ट में सीटबेल्ट प्री-टेंशनर और लोड लिमिटर भी मानक इक्यूमेंट का हिस्सा थे। इतना ही नहीं इसमें चाइल्ड सीट इंस्टॉलेशन के लिए आउटबोर्ड सीटों पर ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी दिया गया है।
कीमत और फीचर्स
Hyundai Tucson एक प्रीमियम एसयूवी है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 29.02 लाख रुपये से लेकर 35.94 लाख रुपये तक जाती है इसके साथ ही इसमें दो ट्रिम लेवल आती है जो प्लेटिनम और सिग्नेचर है। इसके साथ ही सी गाड़ी में दो इंजन ऑप्शन मिल जाते है जिसमें 2.0L पेट्रोल और 2.0L डीजल इंजन शामिल है। यह एक 5 सीटर SUV है और इसमें स्पेस की इसमें कोई कमी नहीं है।







