भारत में अभी ऐसे बहुत से लोग है जो सिर्फ अपनी जरूरत के हिसाब से गाड़ी खरीदना पसंद करते है यही वजह है कि देश में सस्ती 7 सीटर कारों कि बिक्री बढ़ गयी है। मारुति सुजुकी Eeco की एक बार फिर जमकर बिक्री हुई है। Eeco की कीमत 5.32 लाख रुपये से शुरू होती है। वही पिछले महीने कार की कुल 10,589 यूनिट्स की बिक्री हुई है जबकि पिछले साल नवंबर महीने में Eeco की 10,226 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गयी है इसके साथ ही अप्रैल से लेकर नवम्बर तक मारुती Eeco की 90,842 यूनिट्स की बिक्री की है। इस कार में 5 और 7 सीटर का ऑप्शन मिलता है। यह पेट्रोल के साथ CNG ऑप्शन भी मिल जाता है। आप अपने बजट के हिसाब से कार चुन सकते है।
27km की देती माइलेज
मारुति सुजुकी ईको में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह पेट्रोल और CNG मोड में उपलब्ध है। वही पेट्रोल मोड पर ईको देती है 20 kmpl की माइलेज और CNG मोड पर 27km/kg की माइलेज मिलती है। Ecco में लगा ये इंजन हर तरह के मौसम में दमदार परफॉरमेंस ऑफर करता है। कार में लगा इंजन बहुत ज्यादा दमदार नहीं है… यह एक औसत इंजन इतना है। अगर आप छोटा बिजनेस रन करते हैं तो मारुति ईको आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित होगी।
फीचर्स
Maruti Suzuki Eeco में 2 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम,स्लाइडिंग डोर्स, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। Eeco में 13 वेरिएंट मिलते हैं, इसमें 5 सीटर और 7 सीटर का ऑप्शन मिल जाता है इसके साथ ही मारुती सुजुकी इको की बिल्ड क़्वालिटी बहुत अच्छी नहीं है इसके साथ ही इसमें चाइल्ड सेफ्टी फीचर्स 2 स्टार रेटिंग मिली है यानि कार को सेफ्टी के मामले में थोड़ी कमजोर है। यदि आप 7 सीटर कार खरीदना चाहते है तो आप Eeco को चुन सकते हैं। इस कार को आप सिटी और हाईवे पर भी आराम से चला सकते हैं।







