Maruti कर रही है स्टॉक क्लियर, इन पॉवरफुल गाड़ियों पर मिल रहा है 83000 रुपये तक का डिस्काउंट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मारुती सुजुकी की कारों पर इस साल जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है लेकिन इस साल के आखिरी महीने यह डिस्काउंट काफी ज्यादा बढ़ गया है। दिसम्बर महीने में मारुती सुजुकी ने एक बार फिर से अपनी कारों शानदार डिस्काउंट ऑफ़र किया है। अगर आप इस महीने एक कार ख़रीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम बता रहे हैं कि मारुति की किस कार पर मिल रहा है।

Maruti Suzuki WagonR
इस महीने वैगन-आर खरीदने पर आपको पूरे 77,000 रुपये तक की बचत कर सकते है। इस डिस्काउंट में 49,900 रुपये की फ्री किट के साथ 25,000 रुपये का Scrappage बोनस और 2100 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके साथ ही वैगन आर CNG पर भी आप पूरे 61 हजार रूपये की बचत कर सकते है। इस समय इस कार की कीमत 5.55 लाख रुपये से शुरू होती है।

Maruti Alto K10
भारत में Alto K10 सबसे सस्ती कार है, लेकिन इस महीने यह और भी किफायती हो रही है। इस कार पर 72,100 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट में 45,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का Scrappage बोनस और 2100 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके साथ ही Alto CNG पर भी आप पूरे 44,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस समय इस कार की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

Maruti Suzuki Celerio
मारुति सुजुकी सलेरियो एक बेहद खूबसूरत सी कार है इसमें लगा 1.0L का इंजन काफी अच्छा प्रदर्शन करता है। इस महीने सलेरियो कार खरीदने पर आप 83,100 रुपये तक की बचत कर सकते है। इस डिस्काउंट में 45,000 रुपये का एडिशनल ऑफर मिल रहा है इसके साथ ही 25,000 रुपये का Scrappage बोनस और 2100 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा सलेरियो CNG पर भी आप पूरे 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस समय इस कार की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

Maruti Brezza
मारुती सुजुकी ब्रेजा अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कार में से एक है। इस महीने इस गाड़ी पर 50 हजार रूपये तक डिस्काउंट मिल रहा है इस डिस्काउंट में 25 हजार रूपये का कैश डिस्काउंट भी शामिल है इसके साथ ही 25,000 रुपये का Scrappage बोनस डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही ब्रेजा की कीमत 8.34 लाख रुपये से शुरू होती है। इतना नही नहीं अगर आप Eeco कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इस महीने इस गाड़ी पर 40,000 रुपये तक की बचत आप कर सकते हैं। Eeco की कीमत 5.32 लाख रुपये से शुरू होती है। कुछ डीलर्स के पास अभी भी पुरानी डिजायर स्टॉक में है, जिस पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib